मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ एक बार फिर विवादों हैं। पुलवामा हमले के बाद मल्लिका का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीते रविवार मल्लिका अपने फेसबुक पर लाइव आई थीं और इस दौरान उन्होंने विवादित बयान दे दिया। इस बयान के बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
पुलवामा हमले पर बोलीं मल्लिका दुआ, जो फेसबुक पर लिख रहे हैं कि जंग छेड़ेंगे, उनकी औकात ही क्या है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में मल्लिका ने कहा, 'लोग कह रहे हैं कि हमारे लोग शहीद हो गए हैं, आप अपनी लाइफ को कैसे नॉर्मली जी रही हैं। ये बातें सिर्फ मुझसे नहीं कही जा रही हैं, इस बारे में लोग प्रोटेस्ट करते दिख रहे हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई और वजहों से मरते हैं। ऐसा सिर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुनिया में लोग मरते हैं, तब क्या आप अपनी जिंदगी रोक देते हैं, क्या हमारा काम सिर्फ शोक मनाना ही है।'
'इस तरह से हमें हर रोज हमें शोक मनाने की जरूरत है। ये क्या नॉनसेंस बातें लगा रखी है। सब बकवास है। । तुम तो फोन करके एक पिज्जा नहीं ऑर्डर कर सकते हो, तुम क्या जंग करोगे। हर मुस्लिम को ये कहना बंद करो कि वो पाकिस्तान जाए, अगर यही सोच है तो मुस्लिम तो दुनिया के अलग-अलग देशों में हैं।'
देखें वीडियो...
इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ मल्लिका ने लिखा, 'सभी नकली राष्ट्रवादियों और देशभक्तों आप ये तय नहीं कर सकते कि कौन भारतीय और कौन नहीं। विशेष रूप से वो लोग जो इस देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करने पर तुले हुए हैं, उन्हें वास्तव में दूसरों को भारतीय होने पर अवांछित ज्ञान देने से पहले अपना मुंह बंद करने की आवश्यकता है। तुम हमसे ज्यादा हिन्दुस्तानी नहीं और हम तुमसे कम हिन्दुस्तानी नहीं।'
इस वीडियो के बाद लोग जमकर मल्लिका को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जंग में उनका कोई नहीं मरा इसलिए वो यह दुख नहीं समझ सकती। वहीं और यूजर ने लिखा कि इसको गाली मत दो, इसको सब सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दो।