बॉलीवुड फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज से पहचान रखने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत हमेशा से अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। यही कारण है कि कान फिल्म फेस्टिवल में वह कभी हिस्सा लेना नहीं भूलती हैं। मल्लिका के फैन्स को भी उनके नये-नये लुक का इंतजार बेसब्री से रहता है। फिलहाल कान फेस्टिवल में उनका फर्स्ट लुक चर्चा में बना हुआ है।
'कान फेस्टिवल 2019' में इस कारण ट्रोल हुईं मल्लिका शेरावत, वजह है 5 साल पुरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि मल्लिका का कान्स 2019 का पहला लुक सामने आते ही चर्चा में आ गया है। क्योंकि उनका इस बार का लुक साल 2014 के कान्स रेड कार्पेट लुक से काफी मिल-जुलता है। कान्स 2019 में मल्लिका शेरावत ने turquoise लेसी गाउन पहना, जिसमें कीहोल नेकलाइन है. इस गाउन के साथ मल्लिका ने टैन ट्रेंच कोट कैरी किया था।
🙆🏻♀️🙆🏻♀️ #cannes2019 #cannesfilmfestival2019 #cannes #cannesfilmfestival
A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat) on
वहीं, अभिनेत्री के 2014 के रेड कार्पेट लुक पर नजर डाले तो पता चलता है कि मल्लिका ने हुबहू ऐसा ही दिखने वाला लेसी गाउन पहना था, जिसमें भी फ्रंट में कीहोल नेकलाइन थी। पांच साल बाद गाउन को अलग लुक देने के लिए अभिनेत्री ने इसे ट्रेंच कोट के साथ पहना। ऐसे में मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी पसंदीदा ड्रेस जिसे मेरे फेवरेट परसियन डिजाइनर फ्रांसोइस जोसेफ ग्राफ ने डिजाइन किया है।'
💜💜#Cannes2019 #cannesfilmfestival #sundaymood #grafparis
A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat) on
लेकिन, इन सबके बीच अभिनेत्री अपने इस गाउन से सोशल मीडिया पर चर्चित हो गई हैं। अभिनेत्री के ड्रेस रिपीट करने की चर्चा जोरों पर है। बता दें कि कान्स में मल्लिका के साथ-साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी के रेड कार्पेट लुक भी छाए रहे। वहीं, कान्स में पति संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला के बाद यहां भी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा।