फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड सीन के नाम पर दर्शकों को धोखा देती रही ये 7 एक्ट्रेस, अब तक नहीं पहचान पाया कोई

Wed, 17 Jul 2019 04:15 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 17 Jul 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat to Priyanka Chopra used duplicate actors in Bold scenes
sunny leone mallika sherawat - फोटो : twitter
फिल्मों में बोल्ड सीन देखकर अक्सर दर्शक इस सोच में डूब जाते हैं कि कैसे इस सीन को एक्ट्रेस ने शूट किया होगा। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर कई लोग मौजूद होते हैं ऐसे में इस तरह के सीन देना किसी भी एक्ट्रेस के लिए कोई आसान बात नहीं होती। बॉलीवुड में कई सारे ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें बोल्ड सीन का जबरदस्त तड़का है। इन फिल्मों में ऐतराज, कुर्बान, हेट स्टोरी और मर्डर जैसी कई फिल्में शामिल हैं। आज हम आपको बॉलीवुड फिल्मों का वह सच बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपका यकीन करना मुश्किल होगा। दरअसल, कई बार फिल्मों में सितारे खुद नहीं बल्कि उनके बॉडी डबल यह सीन करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं किन फिल्मों में बोल्ड सीन में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है।
Mallika Sherawat to Priyanka Chopra used duplicate actors in Bold scenes
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
सात खून माफ - प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपडा़ की फिल्म 'सात खून माफ' साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका ने सात किरदार निभाए थे। इस फिल्म में एक सीन है जिसमें प्रियंका टॉपलेस हुई थीं और परदे पर उनकी पीठ दिखाई दे रही थी। कहा जाता है यह सीन प्रियंका ने खुद नहीं बल्कि उनकी डुप्लीकेट ने किया था।
Mallika Sherawat to Priyanka Chopra used duplicate actors in Bold scenes
mallika sherawat - फोटो : twitter
हिस्स - मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत की फिल्म 'हिस्स' साल 2010 में रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के कुछ बोल्ड सीन मल्लिका की बॉडी डबल यानी कि हमशक्ल ने किए थे। मल्लिका शेरावत ने इस बात से हमेशा इंकार किया है। हालांकि उनके भाई और फिल्म के को-प्रोड्सूर ने इसका खुलासा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat to Priyanka Chopra used duplicate actors in Bold scenes
sunny leone
एक पहेली लीला - सनी लियोनी
'जिस्म 2' से सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सनी ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए थे। वैसे तो सनी ज्यादातर बोल्ड सीन खुद ही करती हैं लेकिन कहा जाता है कि 'एक पहेली लीला' के लिए उन्होंने डुप्लीकेट का इस्तेमाल किया था। फिल्म में सनी को एक बोल्ड सीन हीरो मोहित अहलावत के साथ देना था जो सनी ने पति डैनियल के साथ शूट किया था। 
विज्ञापन
Mallika Sherawat to Priyanka Chopra used duplicate actors in Bold scenes
बैंडिट क्वीन का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
बैंडिट क्वीन - सीमा बिस्वास 
फूलन देवी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में एक सीन है जिसमें फिल्म की लीड हीरोइन सीमा बिस्वास नदी के पास कपड़े उतार कर बैठी होती हैं। कहा जाता है कि यह सीन सीमा ने नहीं बल्कि उनकी डुप्लीकेट ने किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed