{"_id":"5b20c45e4f1c1bb36e8b7a9b","slug":"mamta-kulkarni-place-condition-for-topless-shoot-people-protest-stardum-to-drugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉपलेस सीन को लेकर ममता कुलकर्णी ने रखी थी ऐसी शर्त, जमकर मचा था बवाल, जान से मारने की मिली थी धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टॉपलेस सीन को लेकर ममता कुलकर्णी ने रखी थी ऐसी शर्त, जमकर मचा था बवाल, जान से मारने की मिली थी धमकी
Wed, 13 Jun 2018 12:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ममता कुलकर्णी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक समय बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी की पूरी जिंदगी विवादों में घिरी रही है। अपने फिल्मी करियर को लेकर उन्होंने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरी होंगी जितनी कि असल जिंदगी और ड्रग्स मामले को लेकर बटोरी हैं। क्या आप जानते हैं एक बार ममता कुलकर्णी ने कुछ ऐसा काम कर दिया था जिसकी वजह से लोग उनके विरोध प्रदर्शन में सड़कों पर उतर आए थे और उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे दी गई थी।
2 of 5
ममता कुलकर्णी
ये बात उस समय की है जब ममता कुलकर्णी फिल्मों में नई थीं और कोई उन्हें जानता तक नहीं था। उन दिनों स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए एक कवर शूट कराना था। नए चेहरे की तलाश की जा रही थी। कई बड़ी हीरोइनों ने उस शूट को करने से मना कर दिया था। उस वक्त किसी ने ममता कुलकर्णी का नाम सुझाया था। ममता इसके लिए तुरंत तैयार हो गई थीं लेकिन उन्हें जैसे ही बताया गया कि वह टॉपलेस होगा तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी। इस पूरे मामले का खुलासा उस फोटोशूट को शूट करने वाले मशहूर फोटोग्राफर जयेश सेठ ने एक इंटरव्यू में किया था।
3 of 5
ममता कुलकर्णी
जयेश के मुताबिक ममता टॉपलेस कवर शूट की बात सुनकर बोलीं, 'इसमें बहुत रिस्क है। मुझे सोचने का मौका चाहिए। अगर ये चल गया तब तो बात ही अलग है, लेकिन अगर नहीं चला तो मेरे घरवाले और ये फिल्म इंडस्ट्री मुझे बाहर निकालकर फेंक देगी। कुछ समय सोचने के बाद ममता मान गई थीं लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि अगर उन्हें फोटोशूट पसंद आएगा तो ही वह छपेगा वरना नहीं। मेकर्स ममता की ये बात मान गए थे। ममता ने बिना किसी हिचकिचाहट के जमकर टॉपलेस पोज दिया। ममता को ये फोटोशूट पसंद आया और जल्द ही ये मार्केट में भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारी मैग्जीन हाथों-हाथ बिक गईं। कई मैग्जीन को तो ब्लैक में भी बेचा गया। इस फोटोशूट के जरिए ममता कुलकर्णी को खूब शोहरत मिली। वह रातों-रात लाइमलाइट में आ गईं। लेकिन कुछ लोगों ने तो हद पार कर दी। कई लोग ममता कुलकर्णी के विरोध में सड़कों पर उतर आए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। हालांकि इससे ममता कुलकर्णी के करियर को फायदा ही हुआ। आमिर खान से लेकर सलमान खान, हर बड़े स्टार ने ममता कुलकर्णी के उस बोल्ड एक्ट की तारीफ की।
विज्ञापन
5 of 5
नामी प्रोड्यूसर्स और निर्देशकों ने ममता कुलकर्णी को अपनी फिल्मों में लेने के लिए इच्छा जाहिर की और यहीं से ममता कुलकर्णी के लिए स्टारडम का नया रास्ता शुरू हुआ। लेकिन किसे पता था कि कुछ सालों बाद वो शोहरत और स्टारडम ऐसा रूप ले लेगा ? कभी बुलंदी के शिखर पर रहीं ममता कुलकर्णी आज फर्श पर आ गिरी हैं। ममता कुलकर्णी ड्रग्स मामले में फंस चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।