फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन सितारों ने अपने ही हाथों बर्बाद किया अपना फिल्मी करियर, जानिए कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल

Fri, 03 Sep 2021 01:36 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 03 Sep 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
mamta kulkarni to vivek oberoi these bollywood stars career gets destroyed by their own mistakes
ममता कुलकर्णी, विवेक ओबेरॉय, मोनिका बेदी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में किसी को सफलता आसनी से मिल जाती है तो कोई मनोरंजन जगत में कड़ा संघर्ष करने के बावजूद भी वो मुकाम हासिल नहीं कर पाता जिसकी उन्हें ख्वाहिश थी। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें सफलता तो खूब मिली लेकिन वो उस कामयाबी को संभालने में नाकामयाब हुए। कहते हैं न स्टार बनना आसान है, लेकिन अपने उस स्टारडम को बनाकर रखा बहुत मुश्किल। कई कलाकार ऐसे आए जिन्होंने बुलंदियों को तो छुआ लेकिन उसे संभालने में वो नाकामयाब हुए। कई अभिनेता ऐसे भी होते हैं जो स्वयं अपने हाथ से अपना करियर बर्बाद करते हैं।



अपने ही हाथों किया करियर बर्बाद

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अपने ही हाथों अपना करियर बर्बाद कर लिया। इन सितारों को दर्शकों का तो प्यार मिला लेकिन अपनी खुद एक गलती के कारण कई सितारे बॉलीवुड में ऐसे भी रहे जो सीधा अर्श से फर्श पर आ गए। आज हमारे इस आर्टिकल में हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने रातों-रात अपनी एक गलती की वजह से अपने हाथों अपना करियर बर्बाद कर लिया। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

mamta kulkarni to vivek oberoi these bollywood stars career gets destroyed by their own mistakes
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिन्हें सलमान खान से पंगा लेने और अपने करियर को अपने ही हाथों खराब करने के लिए जाना जाता है। कंपनी और साथिया जैसी फिल्मों से विवेक ने बॉलीवुड में दमदार एंट्री ली। जब उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था तो हर किसी को ये ही आशा थी कि वो एक लंबी पारी खेलेंगे। लेकिन ऐश्वर्या के साथ ‘क्यों हो गया ना’ में काम करने के दौरान वो उनके प्यार में पड़ गए। ऐश्वर्या से बढ़ती नजदीकियों की वजह से वो सलमान खान से भी पंगा ले बाइथे और उसके बाद वो ग्लैमर लाइफ से कही गुम से हो गए।

mamta kulkarni to vivek oberoi these bollywood stars career gets destroyed by their own mistakes
शक्ति कपूर - फोटो : Social Media

शक्ति कपूर

कॉमेडी हो या विलन या फिर भावना हर चीज को पर्दे पर शक्ति कपूर ने बड़ी ही बखूबी से दर्शाया। लेकिन साल 2005 में एक चैनल द्वारा शक्ति कपूर का स्टिंग ऑपरेशन किया गया, जिसमें उन्हें कास्टिंग काउच का दोषी पाया गया। कभी हर फिल्म का हिस्सा बनने वाले शक्ति कपूर के फिल्मी करियर पर इस स्टिंग का गहरा प्रभाव पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
mamta kulkarni to vivek oberoi these bollywood stars career gets destroyed by their own mistakes
फरदीन खान - फोटो : Social Media

फरदीन खान

फिरोज खान के बेटे फरदीन खान एक समय पर बॉलीवुड के निर्देशक निर्माताओं की लिस्ट में टॉप अभिनेताओं में से एक थे। लेकिन फरदीन खान को भी अपने हाथों से अपना करियर खराब करने के लिए जाना जाता है। दरअसल कभी चॉकलेटी बॉय बनकर बॉलीवुड में मशहूर हुए फरदीन खान को कोकेन रखने का दोषी पाया गया। जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फरदीन खान का बना बनाया करियर खराब हो गया।

विज्ञापन
mamta kulkarni to vivek oberoi these bollywood stars career gets destroyed by their own mistakes
शाइनी आहूजा - फोटो : Social Media

शाइनी आहूजा

अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म गैंगस्टर में इमरान हाशमी को भी पीछे छोड़ने वाले शाइनी आहूजा ने कड़े संघर्ष के बाद बॉलीवुड में कामयाबी हासिल की। लेकिन साल 2009 में उन पर उनकी नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया था। इस केस के बाद उन्हें सात साल की सजा हुई थी। बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने से पहले ही शाइनी का करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed