फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: शक्ति कपूर के बारे में 10 रोचक किस्से, रेप सीन पर भड़कीं थीं मां, पिता बोले- बस लड़कियां छेड़ते हो

Fri, 03 Sep 2021 01:16 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 Sep 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Shakti kapoor Birthday Special know some interesting facts about Shakti kapoor
शक्ति कपूर - फोटो : अमर उजाला

अपने संवादों और जबरदस्त अभिनय की बदौलत दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर करने वाले अभिनेता शक्ति कपूर 70 वर्ष के हो गये हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। विलेन की भूमिका में जान डालने वाले शक्ति कपूर दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में पैदा हुए और उसके बाद माया नगरी की ओर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए गये। स्पोर्ट्स कारों के शौकीन शक्ति कपूर इंडस्ट्री में खलनायक की भूमिका निभाने और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, अभिनय के साथ ही उनके विवाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं।



उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। कादर खान के साथ उनकी जोड़ी 80 और 90 के दशक में लोकप्रिय रही। उनका जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में 3 सितंबर 1958 को हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शक्ति कपूर की कुल संपत्ति 36.5 करोड़ है, जो उन्होंने अभिनय के दम पर कमाई है। वह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ मुंबई में रहते हैं। किसी जमाने में उनके पिता दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दर्जी की दुकान चलाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 से की और 80 और 90 के दशक की फिल्मों में शक्ति कपूर का किरदार चाहे विलेन का हो या फिर कॉमेडी का, बेहद मशहूर हुआ। आइये उनसे जुड़ी 10  रोचक जानकारी जानते हैं...

 
 

Shakti kapoor Birthday Special know some interesting facts about Shakti kapoor
शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

1
शक्ति कपूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का बेहद सम्मान करते हैं। उन्होंने कभी कहा था कि अगर मिथुन दा उन्हें चाटा भी मार दें, तो भी वो गुस्सा नहीं करेंगे। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शक्ति, मिथुन चक्रवर्ती की कितनी इज्जत करते हैं। वह किसी जमाने में हर सलाह मिथुन से ही लिया करते थे।

 

Shakti kapoor Birthday Special know some interesting facts about Shakti kapoor
शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

2
शक्ति कपूर एक बार माता-पिता को फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने ले गए। फिल्म में उनका बलात्कार का सीन देखकर उनकी मां नाराज हो गई और शक्ति कपूर पर भड़क उठीं।इतना ही नहीं, उनकी मां इस सीन से इस कदर दुस्सा हुई कि फिल्म अधूरी छोड़ थिएटर से बाहर चले गईं। पिता भी फिल्मों में उनके इस तरह के किरदार से नाराज थे और बोले- तुम सिर्फ लड़कियों को छेड़ने का काम करते हो। अच्छे रोल करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti kapoor Birthday Special know some interesting facts about Shakti kapoor
शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : इंस्टाग्राम

3
शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे रिश्ते में फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शिवांगी 'किस्मत' फिल्म कर रही थी जिसमें शक्ति भी थे। शिवांगी को शक्ति दिल दे बैठे। उन्होंने अपनी स्पोर्ट्स कार में घूमा कर शिवांगी का दिल जीत लिया और फिर दोनों ने शादी कर ली।

 

विज्ञापन
Shakti kapoor Birthday Special know some interesting facts about Shakti kapoor
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

4
शक्ति कपूर को स्पोर्ट्स कारों का जबरदस्त शौक रहा है। वह स्पोर्ट्स कारों पर खूब पैसा भी खर्च करते थे। बाद में अभिनेता जीतेन्द्र ने उन्हें पैसे बर्बाद न करने की सलाह दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed