{"_id":"58d34e614f1c1b425c1a3e0f","slug":"man-crossed-the-line-of-decency-with-vidya-balan-in-siddhivinayak-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंदिर में हुई बदतमीजी पर बोलीं विद्या बालन, 'अगर आपकी पत्नी को...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मंदिर में हुई बदतमीजी पर बोलीं विद्या बालन, 'अगर आपकी पत्नी को...'
Fri, 24 Mar 2017 07:52 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Fri, 24 Mar 2017 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विद्या बालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों विद्या बालन अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेगम जान' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। कुछ दिन पहले विद्या फिल्म के प्रमोशन के लिए कोलकाता गई थीं जहां एक फैन उनको बार-बार छूने की कोशिश कर रहा था। इस पर विद्या ने कहा था कि हम पब्लिक फिगर हैं, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं।
मंदिर में विद्या बालन के साथ हुई बत्तमीजी तो बोलीं, 'अगर आपकी पत्नी को...'
2 of 6
vidya balan begum jaan
हाल ही में विद्या बालन ने उनके साथ हुए एक और शर्मनाक किस्से के बारे में खुलकर बात की। बेगम जान एक बार पूजा के लिए सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंची थी। वो पूजा में बिजी थीं। तभी उनके साथ एक शख्स ने बत्तमीजी की। वो शख्स उनके कंधों को बार-बार छू रहा था।
मंदिर में विद्या बालन के साथ हुई बत्तमीजी तो बोलीं, 'अगर आपकी पत्नी को...'
3 of 6
Vidya Balan
विद्या ने अपनी आंखें खोली तो उस शख्स ने उनसे कहा, 'मैडम प्लीज मेरी पत्नी से हेलो कह दीजिए।' विद्या कहती हैं, 'आप कुछ देर रुकिए, मैं पूजा करके बोलती हूं।' उस शख्स ने फिर से विद्या के कंधों को छूकर कहा, 'आप पहले बोल दीजिए बाद में पूजा कर लीजिएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में विद्या बालन के साथ हुई बत्तमीजी तो बोलीं, 'अगर आपकी पत्नी को...'
4 of 6
vidya balan begum jaan
विद्या के अनुसार, हम पूजा-पाठ निजी जिंदगी के लिए करते हैं। उस समय किसी फैन को एक्टर-एक्ट्रेस को डिस्टर्ब करना ठीक नहीं है। विद्या ने उस शख्स को डांटते हुए कहा, 'आप मुझे छू नहीं सकते हैं। मैंने उस शख्स से पूछा कि क्या आपको अच्छा लगेगा कि आपकी पत्नी को कोई अंजान शख्स बार-बार इस तरह छुए।'
विज्ञापन
मंदिर में विद्या बालन के साथ हुई बत्तमीजी तो बोलीं, 'अगर आपकी पत्नी को...'
5 of 6
विद्या बालन
- फोटो : amar ujala
विद्या ने कहा कि लोगों को लगता होगा कि एक्टर-एक्ट्रेस के साथ इस तरह का बर्ताव करना ठीक है लेकिन ये सही नहीं है। विद्या ने कहा, 'मुझे अच्छा लगता है कि मैं अपने फैंस को ऑटोग्राफ दूं और उनके साथ सेल्फी खिंचवाऊं। मैं कभी किसी को ना नहीं कहती हूं। भले ही मैं पिछले पांच दिन से सो ना पाई हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।