फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manav Kaul: कामयाबी मिलने के बाद भी 1 BHK फ्लैट में क्यों रहते हैं मानव कौल? सुशांत को याद कर कह दी यह बात

Fri, 16 Jun 2023 08:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 16 Jun 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Manav Kaul talks about his acting journey actor reveals he does not need too much money to be happy
मानव कौल - फोटो : social media

सिनेमा की दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जो बहुप्रतिभा के धनी हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं अभिनेता और लेखक मानव कौल। मानव कौल का टैलेंट किसी से छिपा नहीं है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि अपनी लेखन शैली से भी सबका दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। 'काई पो चे!', 'वजीर', 'द फेम गेम' जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ एक अभिनेता के रूप में अपना टैलेंट साबित किया है। लेकिन काम, प्रसिद्धि, सफलता और प्रशंसा के बावजूद वह अभी भी वन बीएचके फ्लैट में रहते हैं और अपनी जिंदगी से काफी संतुष्ट हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद मानव कौल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है.. 

Manav Kaul talks about his acting journey actor reveals he does not need too much money to be happy
मानव कौल - फोटो : social media

हाल ही में अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते हुए मानव ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि उन्हें बहुत ज्यादा धन की आवश्यकता नहीं है और उनके पास जितना है वह उसमें खुश है। उन्हें यह भी लगता है कि अधिकांश अभिनेताओं को ज्यादा फीस दी जाती है और यदि वे अपनी फीस कम कर देते हैं, तो तकनीशियनों को बेहतर मुआवजा दिया जा सकता है, क्योंकि वे कैमरे के सामने आने वाले लोगों की तुलना में अधिक मेहनत करते हैं।
Filmy Wrap: शादी के लिए तैयार कंगना और जी करदा में इंटीमेट सीन के लिए ट्रोल हुईं तमन्ना, पढ़ें फिल्मी खबरें

Manav Kaul talks about his acting journey actor reveals he does not need too much money to be happy
मानव कौल - फोटो : सोशल मीडिया

कम फीस में अपने जीवन में संतुष्टि, एक्टर्स की ज्यादा फीस और तकनीशियनों को मिलने वाले भुगतान के बारे में अपने इस इंटरव्यू में जिक्र करने के बाद मानव कौल ने ऐसे एक्टर्स के बारे में भी बात कि जो काम न होने के बाद भी महंगे घरों में रहते हैं। मानव कौल ने यह भी बताया कि, 'मैं ऐसे कई अभिनेताओं को जानता हूं, जो बड़े बंगलों में रहते हैं लेकिन उनके पास कोई काम नहीं है। हालांकि, अच्छा काम करना बहुत संतोषजनक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Manav Kaul talks about his acting journey actor reveals he does not need too much money to be happy
प्रियंका चोपड़ा, मानव कौल - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस इंटरव्यू में मानव कौल ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया। सुशांत के साथ मानव ने फिल्म 'काई पो चे' में साथ काम किया था। उन्होंने फिल्म में हाथ मिलाने से पहले एक साथ थिएटर में भी काम किया था। मानव ने खुलासा किया कि वह एक दशक से अधिक समय से इंडस्ट्री में थे, हालांकि सुशांत के पास बड़ा कमरा था क्योंकि वह 'स्टार' थे और इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होना काफी सामान्य था। मानव ने यह भी कहा कि वह सुशांत के कमरे में जाते थे, वे डिनर करते थे, गिटार बजाते थे, चैट करते थे और वीडियो गेम खेलते थे।

विज्ञापन
Manav Kaul talks about his acting journey actor reveals he does not need too much money to be happy
मानव कौल - फोटो : सोशल मीडिया

मानव कौल ने अभिनय की दुनिया में कमाल दिखाने के साथ ही नौ किताबें भी लिखी हैं। मानव कौल ने थिएटर के दिनों में मंच निर्देशन और स्क्रिप्ट राइटिंग भी की है। अभिनेता और लेखक ने अपने कौशल के लिए कई पुरस्का भी जीते हैं। मानव कौल फिल्मों के साथ ही ओटीटी की दुनिया में भी अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
Kajal Aggarwal: इंडस्ट्री को 'टाटा बाय-बाय' कहने वाली हैं काजल अग्रवाल? अभिनेत्री ने इस वजह से लिए यह फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed