{"_id":"5d3ebb228ebc3e6ced37436e","slug":"mandakini-birthday-special-daud-ibrahim-and-mandakini-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ की इस लड़की ने बोल्ड सीन से मचाई थी सनसनी, दाऊद के साथ दिखते ही बर्बाद हो गया करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेरठ की इस लड़की ने बोल्ड सीन से मचाई थी सनसनी, दाऊद के साथ दिखते ही बर्बाद हो गया करियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मंदाकिनी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी तो आपको याद ही होगी। मंदाकिनी फिल्मों में आने के बाद मिला नाम है। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था। 'राम तेरी गंगा मैली' में गंगा के रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी। राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में गंगा के रोल के लिए डिम्पल कपाड़िया का भी स्क्रीन टेस्ट लिया गया। आखिरकार ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ यानी की मंदाकिनी के हिस्से आया।
2 of 5
मंदाकिनी अभिनेत्री
22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था। इस फिल्म में झरने के नीचे सफेद झीने कपड़े पहन कर मंदाकिनी के भीगने हुए वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा। फिल्म को कई लोगों ने अश्लील तक कहा लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था। उन दिनों राज कपूर की फिल्मों का हिस्सा होना गर्व की बात मानी जाती थी।
3 of 5
मंदाकिनी, दाऊद
- फोटो : social media
1994-95 में मंदाकिनी को दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदाकिनी अभिनेत्री
कहा ये भी गया कि दाउद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया। इसके बाद फिर मंदाकिनी ने गाना शुरू किया। दो एलबम भी निकाले लेकिन चल नहीं पाईं। हालांकि मंदाकिनी डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में ही शादी कर चुकी थीं। लेकिन जब दाउद के साथ तस्वीर सामने आई तो लोगों ने बाते बनानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
5 of 5
मंदाकिनी और उनके पति
- फोटो : Twitter
मंदाकिनी ने फिल्म में गंगा नाम की पहाड़ी लड़की का किरदार निभाया था जिसे शहरी लड़के से प्यार हो जाता है। अपने प्यार को पाने के लिए गंगा को किस-किस मुसीबतों से गुजरना पड़ता ही फिल्म इसी पर आधारित थी। नीली आंखों वाली उस खूबसूरत अभिनेत्री ने तेजी से आसमान की ऊंचाइयां तो छुईं, लेकिन अचानक वो पर्दे से कहां गायब हो गई किसी को खबर तक नहीं लगी। अब मंदाकिनी और उनके पति मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा मंदाकिनी तिब्बत योगा भी सिखाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।