फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप केस में फंस चुका है मिथुन चक्रवर्ती का बेटा, शादी के मंडप से ही उठा ले गई थी पुलिस

Tue, 30 Jul 2019 12:42 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 30 Jul 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty Son Mahaakshay Chakraborty birthday special
मिथुन चक्रवर्ती और मिमोह

मिथुन चक्रवर्ती अपने वक्त के टॉप की एक्टरों में शुमार रहे और तमाम अवॉर्ड उन्होंने जीते लेकिन ऐसी लोकप्रियता उनके बेटे महाक्षय चक्रवर्ती 'मिमोह' के खाते में नहीं आई। उनकी पहली ही फिल्म 'जिम्मी' ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। हालांकि उनकी दूसरी फिल्म हॉन्टेड 3D सफल रही। इसके बाद वो सुनील शेट्टी, गोविंदा और जावेद जाफरी की फिल्म लूट में नजर आए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। फिल्मों के लिए मिमोह ने वजन घटाया, नाम बदलकर महाक्षय रख लिया, बालों का रंग बदला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 30 जुलाई 1984 को जन्मे मिमोह का आज जन्मदिन है। 

Mithun Chakraborty Son Mahaakshay Chakraborty birthday special
मिमोह

मिमोह पर मुंबई की एक जानी-मानी मॉडल ने शादी का झांसा देकर रेप करने और जबरदस्ती गर्भपात कराने को लेकर केस दर्ज करवाया था। मॉडल ने मिथुन की पत्नी और मिमोह की मां एक्ट्रेस योगिता बाली पर भी पति की ऊंची पहुंच की धमक दिखाते हुए उसे जान से मरवाने की धमकी देने की थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। 

Mithun Chakraborty Son Mahaakshay Chakraborty birthday special
मिमोह

मॉडल ने अपने बयान में कहा था कि मिमोह ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। इस बीच वो प्रेग्नेंट हुई लेकिन मिमोह ने उसका गर्भ गिरवा दिया। ये सब चार सालों तक चलता रहा। कई बार मिमोह ने उसकी कुंडली मिलाने के नाम पर भी उसे गुमराह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty Son Mahaakshay Chakraborty birthday special
मिथुन चक्रवर्ती और मिमोह
जब उसे पता चला कि इस 7 जुलाई 2018 को वह अभिनेत्री से शादी कर रहा है तो वो फरियाद लगाने पहुंची थी लेकिन योगिता ने उसे धमकाया और मिथुन की पहुंच बताकर उसे गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
Mithun Chakraborty Son Mahaakshay Chakraborty birthday special
मिमोह

7 जुलाई को शादी के वेन्यू पर पुलिस पहुंची और मिमोह को अपने साथ ले गई । इसके बाद शादी टल गई । दुल्हन का परिवार भी वेन्यू से वापस लौट गया । हालांकि बाद में दोनों ने 10 जुलाई 2018 को शादी कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed