{"_id":"5d3eb7ef8ebc3e6cd4060449","slug":"mandakini-birthday-special-is-actress-relation-with-dawood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की खबर सुन पत्रकारों पर भड़क उठी थीं मंदाकिनी, फिर खुद बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की खबर सुन पत्रकारों पर भड़क उठी थीं मंदाकिनी, फिर खुद बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
mandakini
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 1985 में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक एक्ट्रेस रातों रात सिनेमा की दुनिया में छा गई। जिनका नाम था यास्मीन जोसेफ यानी मंदाकिनी। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था। मंदाकिनी के पिता जोसेफ ब्रिटिश थे जबकि उनकी मां मुस्लिम थीं।
2 of 6
मंदाकिनी अभिनेत्री
मंदाकिनी ने 1985 में बंगाली फिल्म 'अंतारेर भालोबाशा' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इसी साल उन्होंने 'मेरा साथी' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। 1985 में ही राज कपूर की नजर मंदाकिनी पर पड़ी, उस वक्त उनकी उम्र 22 साल थी। राज कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए अपने बेटे राजीव कपूर के अपोजिट मंदाकिनी को कास्ट किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, इसी के साथ मंदाकिनी को फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी किया था।
3 of 6
mandakini
'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने कई बोल्ड सीन दिए जिसने उन्हें रातों रात आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया, हालांकि जिस तेजी से उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं उतनी ही जल्दी वो इंडस्ट्री से गायब भी हो गईं। मंदाकिनी 90 के दशक में फिल्म के अलावा अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mandakini
मंदाकिनी का नाम उस वक्त अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। इस रिश्ते को हवा तब लगी जब मंदाकिनी और दाऊद की एक तस्वीर सामने आई जो कि शारजाह में एक मैच के दौरान खीचीं गई थी। तस्वीर के बाद मंदाकिनी और दाऊद की नजदीकियों के किस्से उड़ने लगे। जिसका असर मंदाकिनी के करियर पर पड़ा और कोई भी फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेने से कतराने लगा।
विज्ञापन
5 of 6
mandakini
भले ही मीडिया में मंदाकिनी और दाऊद के बीच अफेयर की खबरें चल रही थीं लेकिन मंदाकिनी ने इसे हमेशा खारिज ही किया है। 2005 में एक इंटरव्यू के दौरान तो वो इस सवाल पर भड़क उठी थीं। उन्होंने कहा था कि 'आखिर कब तक मेरा नाम दाऊद के साथ जुड़ता रहेगा। मैं पहले भी कह चुकी हूं कि दाऊद के साथ मेरा कभी अफेयर नहीं रहा है। 10 साल पहले मेरी फोटो दाऊद के साथ आई थी तब मैं शोज के लिए अक्सर विदेश जाती थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।