फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधूरी ख्वाहिश को पूरा करना चाहती हैं सलमान की मां, यूलिया वंतूर को भिजवाया महंगा गिफ्ट

Mon, 29 Jul 2019 02:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
salman khan gifts a diamond ring to iulia vantur
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर दर्द बयां किया था । सलमान का कहना था कि उनके लिए आजतक कोई भी शादी का रिश्ता नहीं आया है । इस बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर आई है । शायद इस खबर को पढ़ने के बाद आपको लगे कि सलमान 50 की उम्र पार करने के बाद अब शादी के लिए तैयार हैं । 
salman khan gifts a diamond ring to iulia vantur
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
डीएनए पर छपी खबर के मुताबिक, सलमान खान की मां सलमा खान अपने बेटे को शादीशुदा देखना चाहती हैं । लंबे समय से ये भी खबर आ रही है कि सलमान रोमानियन ब्यूटी यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं । ऐसे में यूलिया के बर्थडे पर सलमान ने उन्हें बेहद नायाब गिफ्ट दिया है । 
 
salman khan gifts a diamond ring to iulia vantur
iulia vantur
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, यूलिया ने पिछले दिनों अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था । इस मौके पर सलमान ने यूलिया को हीरे की अंगूठी गिफ्ट में दी है । ऐसा उन्होंने मां के कहने पर किया है । सलमा खान चाहती थीं कि सलमान अपनी लेडी लव के लिए कोई ज्वैलरी गिफ्ट करें । ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान, यूलिया के साथ रिश्ता आगे बढ़ा सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan gifts a diamond ring to iulia vantur
iulia vantur
बता दें कि यूलिया, सलमान की फिल्म में गाना भी गा चुकी हैं । उन्होंने 'सुल्तान' में 'बेबी को बेस पसंद है' और 'रेस 3' में 'सेल्फिश' गाना गाया था । इसके अलावा अब यूलिया की डेब्यू फिल्म आने वाली है । उनकी फिल्म का नाम 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' है । वहीं सलमान अब फिल्म 'दबंग 3' में नजर आएंगे । 
 
विज्ञापन
salman khan gifts a diamond ring to iulia vantur
salman Khan Royal enfield - फोटो : Youtube
इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा लीड एक्ट्रेस हैं । अरबाज खान फिल्म में 'मक्खी' का रोल निभाएंगे । फिल्म के प्रोड्यूसर भी अरबाज हैं । इस बार दबंग 3 से साईं मांजरेकर बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। साईं, महेश मांजरेकर की बेटी हैं । वो फिल्म में छोटे चुलबुल पांडे से रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed