फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाऊद इब्राहिम से अफेयर के सवाल पर इंटरव्यू में चिल्ला पड़ी थीं मंदाकिनी, फिर दिया ये जवाब

Sun, 29 Jul 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
mandakini birthday special relation with dawood ibrahim

साल 1985 में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक एक्ट्रेस रातों रात सिनेमा की दुनिया में छा गईं। जिनका नाम था यास्मीन जोसेफ यानी मंदाकिनी। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था। मंदाकिनी के पिता जोसेफ ब्रिटिश थे जबकि उनकी मां मुस्लिम थीं।

mandakini birthday special relation with dawood ibrahim
मंदाकिनी

मंदाकिनी ने 1985 में बंगाली फिल्म 'अंतारेर भालोबाशा' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इसी साल उन्होंने 'मेरा साथी' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। 1985 में ही राज कपूर की नजर मंदाकिनी पर पड़ी, उस वक्त उनकी उम्र 22 साल थी। राज कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए अपने बेटे राजीव कपूर के अपोजिट मंदाकिनी को कास्ट किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही इसी के साथ मंदाकिनी को फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी किया था।

mandakini birthday special relation with dawood ibrahim
मंदाकिनी

'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने कई बोल्ड सीन दिए जिसने उन्हें रातों रात आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया, हालांकि जिस तेजी से उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं उतनी ही जल्दी वो इंडस्ट्री से गायब भी हो गईं। मंदाकिनी 90 के दशक में फिल्म के अलावा अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mandakini birthday special relation with dawood ibrahim
बॉलीवुड अदाकारा मंदाकिनी

मंदाकिनी का नाम उस वक्त अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। इस रिश्ते को हवा तब लगी जब मंदाकिनी और दाऊद की एक तस्वीर सामने आई जो कि शारजाह में एक मैच के दौरान खीचीं गई थी। तस्वीर के बाद मंदाकिनी और दाऊद की नजदीकियों के किस्से उड़ने लगे। जिसका असर मंदाकिनी के करियर पर पड़ा और कोई भी फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेने से कतराने लगा।

विज्ञापन
mandakini birthday special relation with dawood ibrahim
'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर और मंदाकिनी

भले ही मीडिया में मंदाकिनी और दाऊद के बीच अफेयर की खबरें चल रही थीं लेकिन मंदाकिनी ने इसे हमेशा खारिज ही किया है। 2005 में एक इंटरव्यू के दौरान तो वो इस सवाल पर भड़क उठी थीं। उन्होंने कहा था कि 'आखिर कब तक मेरा नाम दाऊद के साथ जुड़ता रहेगा। मैं पहले भी कह चुकी हूं कि दाऊद के साथ मेरा कभी अफेयर नहीं रहा है। 10 साल पहले मेरी फोटो दाऊद के साथ आई थी तब मैं शोज के लिए अक्सर विदेश जाती थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed