फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandakini: दाऊद का नाम सुनते ही भड़क गईं मंदाकिनी, वापसी के रंग में पुराने दिनों के जिक्र ने डाला भंग

Wed, 20 Apr 2022 09:54 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 20 Apr 2022 09:54 AM IST
विज्ञापन
Mandakini got furious at the launch of her music video after hearing Dawood Ibrahim name, the mention of old days disturbed her
अपने बेटे रब्बिल के साथ मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार का दिन हिंदी सिनेमा में एक अनोखा संयोग लेकर आया। राज कपूर की चर्चित फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन मंदाकिनी ने 26 साल बाद फिर से मनोरंजन जगत में अपनी वापसी का यहां मुंबई में एलान किया। और, इसी फिल्म में उनके हीरो रहे राजीव कपूर की वापसी वाली फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ का मंगलवार को ही नेटफ्लिक्स नामक ओटीटी पर प्रीमियर हुआ। मंदाकिनी अपने बेटे राबिल के लिए कैमरे के सामने वापस आई है। मंदाकिनी की वापसी का एलान जिस जगह पर होना था, वह जगह मंदाकिनी को देखने उमड़े लोगों के चलते छोटी पड़ गई। लेकिन, बरसों बीत जाने के बाद भी मंदाकिनी का अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा और मंदाकिनी भी इससे इतना तंग आ चुकी हैं कि इस बार बताते हैं कि वह सवाल सामने आते ही बरस पड़ीं..

Mandakini got furious at the launch of her music video after hearing Dawood Ibrahim name, the mention of old days disturbed her
मंदाकिनी अपने पति डॉ. कग्युर के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

दाऊद पर सवाल न होने का था भरोसा
राज कपूर की खोज कही जाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी की वापसी  26 साल बाद एक म्यूजिक वीडियो के जरिये होने जा रही है। इस वीडियो में मंदाकिनी अपने बेटे राबिल के साथ नजर आएंगी। इसको लेकर मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। चूंकि मंदाकिनी की वापसी कई साल बाद हो रही है तो मीडिया का भारी जमघट मौके पर लग गया। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ मंदाकिनी  के कैसे सम्बन्ध रहे हैं, यह बात किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में एक सवाल दाऊद के साथ उनके सम्बन्धों को लेकर उछल गी गया। मंदाकिनी सवाल पूछने वाले से तो कुछ नहीं बोलीं, लेकिन कार्यक्रम के पीआरओ पर जरूर भड़क उठीं। शायद पीआरओ ने इस बात के लिए उनको भरोसा दिया था कि कोई भी उनसे दाऊद के बारे में सवाल नहीं पूछेगा।

Mandakini got furious at the launch of her music video after hearing Dawood Ibrahim name, the mention of old days disturbed her
अपने परिवार के साथ मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

अतीत को कुरेदना ठीक नहीं
जब ‘राम तेरी गंगा मैली’ के बाद मंदाकिनी रातोरात स्टार बन चुकी थीं। हर निर्माता -निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मो में लेना चाहता था। उनकी ख़ूबसूरती के चर्चे चारो तरफ होने लगे। दाऊद इब्राहिम भी उन पर फिदा हो गया। दाऊद इब्राहिम के साथ नाम जुड़ने के कारण मंदाकिनी का करियर ढलान की ओर बढ़ने लगा। दाऊद के साथ मंदाकिनी के अफेयर चर्चे होने लगे थे। लेकिन, मंदाकिनी ने इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का रिश्ता बताया था। मंदाकिनी कहती हैं, ‘इस बारे में पहले भी बहुत बात हो चुकी है अब इस बारे में कुछ भी बात नहीं करना चाहती। मुझे बड़ा बुरा लगता है जब लोग अभी भी मेरे नाम को उस घटना से जोड़ते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandakini got furious at the launch of her music video after hearing Dawood Ibrahim name, the mention of old days disturbed her
म्यूजिक वीडियो के लॉन्च पर मंदाकिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मंदाकिनी का मेरठ कनेक्शन
मंदाकिनी मेरठ की रहने वाली हैं और इस वापसी का भी खास मेरठ कनेक्शन है। जो म्यूजिक वीडियो वह कर रही हैं उसके डायरेक्टर साजन अग्रवाल भी मेरठ के रहने वाले हैं। म्यूजिक वीडियो 'मां ओ मां' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस म्यूजिक वीडियो के बाद साजन अग्रवाल एक शॉर्ट फिल्म 'घर रौंदा ' बनाने वाले हैं जिसमे मंदाकिनी और जाकिर हुसैन नजर आएंगे। जाकिर हुसैन भी मेरठ के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Mandakini got furious at the launch of her music video after hearing Dawood Ibrahim name, the mention of old days disturbed her
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

फोटोग्राफर सिंघल ने दिलाया ब्रेक
बहुत कम लोग जानते हैं कि मंदाकिनी का नाम आखिर राज कपूर तक पहुंचा कैसे। पुराने जानकार लोग बताते हैं कि राज कपूर जिन दिनों अपनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए हीरोइन तलाश रहे थे तो उन दिनों फोटोग्राफर जे पी सिंघल का हिंदी सिनेमा में बहुत नाम हुआ करता था। निर्माता निर्देशक भी नए चेहरों के लिए इन फोटोग्राफर्स से चर्चा किए करते थे। सिंघल ने पहली बार यास्मीन जोसफ की फोटो राज कपूर को दिखाई थी। और, उसके बाद राज कपूर ने उन्हें अपनी छत्र छाया में ले लिया। यास्मीन जोसफ ही फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी बनकर लॉन्च हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed