फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR BO Collection Day 26: दिन- प्रतिदिन घट रहा राजामौली की फिल्म का कारोबार, 26वें बस इतने में करना पड़ा संतोष

Wed, 20 Apr 2022 09:14 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 20 Apr 2022 09:14 AM IST
सार

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अब धीरे-धीरे ठंडी पड़ती दिख रही है। कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों का झुकाव यश की इस फिल्म की तरफ बढ़ने लगा है।

विज्ञापन
RRR Box Office Collection Day 26: The business of Rajamouli's film is decreasing day by day had earn 1.70 crore on 26th day
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अब धीरे-धीरे ठंडी पड़ती दिख रही है। कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों का झुकाव यश की इस फिल्म की तरफ बढ़ने लगा है। ऐसे में फिल्म आरआरआर को इसका नुकसान होता दिख रहा है। फिल्म ने जहां शुरुआत में कई रिकॉर्ड कायम किए तो वहीं अब फिल्म का असर कम होता जा रहा है। केजीएफ 2 की रिलीज का प्रभाव अब आरआरआर की कमाई कर भी दिखने लगा है।

RRR Box Office Collection Day 26: The business of Rajamouli's film is decreasing day by day had earn 1.70 crore on 26th day
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले ही दिन से बंपर कमाई करने वाली यह फिल्म अब केजीएक चैप्टर 2 के आगे दम तोड़ती नजर आ रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि इन दिनों हो रही आरआरआर की कमाई कह रही है। साउथ अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म का कारोबार दिन पर दिन घटता जा रहा है। इसी क्रम में अब मंगलवार को हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

 

RRR Box Office Collection Day 26: The business of Rajamouli's film is decreasing day by day had earn 1.70 crore on 26th day
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कमाई मंगलवार को भी काफी कम रही। आंकड़ो की बात करें तो आरआरआर ने अपनी रिलीज 26वें दिन करीब 1.70 करोड़ रुपये की कर ली है। इससे पहले फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 250 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लिया था। इसके साथ ही फिल्म ने कोरोना काल के बाद हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सूची में दूसरा स्थान भी हासिल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Box Office Collection Day 26: The business of Rajamouli's film is decreasing day by day had earn 1.70 crore on 26th day
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 250 करोड़ क्लब में शामिल होकर कोरोना काल के बाद सबसे ज्यादा कमाई वाली पहली फिल्म बनी थी। वहीं, आरआरआर अब दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा एसएस राजामौली की यह फिल्म दुनियाभर में हजार करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाला तीसरी भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।

विज्ञापन
RRR Box Office Collection Day 26: The business of Rajamouli's film is decreasing day by day had earn 1.70 crore on 26th day
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो आरआरआर को मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म इस साल 25 मार्च को दुनिया भर में रिलीज की गई थी। यह फिल्म दो तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। स्टार कास्ट की बात करें तो रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस भी अहम किरदार में नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed