Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Lady Singham: Shakti Kapoor suddenly went missing in the middle of shooting Rani Chatterjee's Bhojpuri film releasing on Friday
{"_id":"625f7238bfa0000e404d32cc","slug":"lady-singham-shakti-kapoor-suddenly-went-missing-in-the-middle-of-shooting-rani-chatterjee-s-bhojpuri-film-releasing-on-friday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lady Singham: बीच शूटिंग एकाएक लापता हो गए शक्ति कपूर, शुक्रवार को रिलीज हो रही रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lady Singham: बीच शूटिंग एकाएक लापता हो गए शक्ति कपूर, शुक्रवार को रिलीज हो रही रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:15 AM IST
सार
रानी चटर्जी की नई फिल्म का नाम है ‘लेडी सिंघम' और ये इसी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में हिंदी सिनेमा के चर्चित कलाकार शक्ति कपूर बहुत ही खास किरदार में हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रानी चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भोजपुरी सिनेमा क्वीन रानी चटर्जी की फिल्मों का उनके प्रशंसकों का बेसब्री से इंतजार रहता है। रानी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी वही पोजीशन बना ली है, जो हिंदी सिनेमा में विद्या बालन ने हाल के दिनों में लगातार कथानक आधारित फिल्में करने के साथ हासिल की है। रानी चटर्जी की नई फिल्म का नाम है ‘लेडी सिंघम' और ये इसी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में हिंदी सिनेमा के चर्चित कलाकार शक्ति कपूर बहुत ही खास किरदार में हैं। और, फिल्म की रिलीज करीब आने के साथ ही फिल्म की यूनिट को फिर याद आने लगा है वह किस्सा जब एक बार शूटिंग के बीच से शक्ति कपूर एकदम से लापता हो गए। आइए आपको बताते हैं कि आखिर शूटिंग के आखिरी दिन उस रोज क्या हुआ...
2 of 6
रानी चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रात 11.30 बजे मचा हल्ला
फिल्म ‘लेडी सिंघम' की शूटिंग पर उस रात करीब 11.30 बजे अभिनेता शक्ति कपूर पर फिल्म का एक महत्वपूर्ण सीन फिल्माया जाना था। सारी तैयारी हो गई और शॉट के लिए शक्ति कपूर को बुलाया गया तो पता चला वह सेट से गायब हैं। फिल्म का उस सीन के बाद ही पैकअप होना था क्योंकि पहले से ही नौ से नौ बजे तक की शिफ्ट में 11 बज गए थे। भोजपुरी फिल्में बहुत ही निर्धारित समय और सीमित बजट के अंदर शूट होती है अगर किसी वजह से शूटिंग का एक दिन भी बढ़ जाए तो निर्माता के लिए बड़ी मुश्किल होती है। शक्ति कपूर के नजर न आने से निर्देशक के साथ साथ निर्माता के चेहरे पर भी पसीना आने लगा और पूरी यूनिट परेशान हो गई।
3 of 6
रानी चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फोन की घंटी बजी
निर्माता और निर्देशक उस दिन की शूटिंग को लेकर कोई फैसला लेते। उसके पहले उन्होंने शक्ति कपूर को फोन करने का फैसला किया। राहत की बात ये हुई कि शक्ति कपूर अपना फोन साथ नहीं ले गए थे। जैसे ही घंटी बजी तो फोन पास में ही दिख गया। अब लोगों को ये तो समझ आ गया कि वह यहीं कहीं और या तो किसी के साथ कहीं व्यस्त हैं या फिर चहलकदमी करते हुए दूर निकल गए हैं। उनकी खोजबीन चल ही रही थी कि शक्ति कपूर लोकेशन की एक तरफ से हाथ में कुछ सामान लेकर आते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शक्ति कपूर
इसलिए गायब हुए शक्ति कपूर
लोगों ने शक्ति कपूर को वापस आता देख राहत की सांस ली। बातचीत हुई तो शक्ति कपूर ने बताया कि जब सीन के शूटिंग की तैयारी हो रही थी तो उन्हें सीन में कुछ मिसिंग दिखा। दरअसल जो सीन फिल्माया जाना था उसमें एक तस्वीर की जरूरत थी और ये सीन का एक महत्वपूर्ण अंग भी थी। लेकिन किसी का ध्यान उस तरफ नहीं था। शक्ति कपूर बिना बताए वहां चले गए जहां शूटिंग का सारा सामान रखा था और वह तस्वीर ढूंढने लगे। वह तस्वीर लेकर ही लौटे। इस पर शूटिंग का इंतजाम देख रहे लोगों के चेहरे अपनी इस लापरवाही से शर्म से पानी पानी हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
रानी चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रानी और शक्ति का संगम
फिल्म की नायिका की नायक के साथ ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री के चर्चे तो होते ही रहते हैं, कई बार इस मामले में विलेन भी बाजी मार लेते है। यूं तो फिल्म ‘लेडी सिंघम' में रानी चटर्जी और शक्ति कपूर के बीच काफी तनाव दिखाया गया है। लेकिन इन दोनों के बीच दो गाने भी फिल्माए गए हैं। इन गानों में इन दोनो के बीच की केमिस्ट्री देखने का इंतजार दोनों के प्रशंसकों को है। फिल्म में रानी चटर्जी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।