अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बॉलीवुड से कनेक्शन काफी सुर्खियों में रहा। दाऊद का नाम मंदाकिनी के साथ जुड़ा। हालांकि इस वजह से मंदाकिनी के करियर पर बुरा असर पड़ा। 26 दिसंबर 1955 को जन्मे दाऊद के बारे में जानते हैं बॉलीवुड से जुड़ी कुछ खास बातें।
जब दाऊद से अफेयर का सवाल सुन पत्रकारों पर चिल्ला पड़ी थीं मंदाकिनी, खुद बताई थी ये सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1985 में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक अभिनेत्री रातों रात सिनेमा की दुनिया में छा गईं। जिनका नाम था यास्मीन जोसेफ यानी मंदाकिनी। मंदाकिनी के पिता जोसेफ ब्रिटिश थे जबकि उनकी मां मुस्लिम थीं। 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने कई बोल्ड सीन दिए जिसने उन्हें रातों रात आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया, हालांकि जिस तेजी से उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं उतनी ही जल्दी वो इंडस्ट्री से गायब भी हो गईं। मंदाकिनी 90 के दशक में फिल्म के अलावा अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं।
मंदाकिनी का नाम उस वक्त अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। इस रिश्ते को हवा तब लगी जब मंदाकिनी और दाऊद की एक तस्वीर सामने आई जो कि शारजाह में एक मैच के दौरान खीचीं गई थी। तस्वीर के बाद मंदाकिनी और दाऊद की नजदीकियों के किस्से उड़ने लगे। जिसका असर मंदाकिनी के करियर पर पड़ा और कोई भी फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेने से कतराने लगा।
भले ही मीडिया में मंदाकिनी और दाऊद के बीच अफेयर की खबरें चल रही थीं लेकिन मंदाकिनी ने इसे हमेशा खारिज ही किया है। 2005 में एक इंटरव्यू के दौरान तो वो इस सवाल पर भड़क उठी थीं। उन्होंने कहा था कि 'आखिर कब तक मेरा नाम दाऊद के साथ जुड़ता रहेगा। मैं पहले भी कह चुकी हूं कि दाऊद के साथ मेरा कभी अफेयर नहीं रहा है। 10 साल पहले मेरी फोटो दाऊद के साथ आई थी तब मैं शोज के लिए अक्सर विदेश जाती थी।'
मंदाकिनी ने आगे बताया कि 'जब मैं दुबई में परफॉर्म कर रही थी तभी दाऊद आया और हम मिले। मैं दूसरे फिल्मस्टार्स की तरह ही थी। हमारे बीच अफेयर जैसी कोई बात नहीं थी। साल 1994-95 में अखबार में छपी एक फोटो ने मेरे करियर पर असर डाला। कहा जाने लगा कि मैंने दाऊद से शादी कर ली है और उससे मेरा एक बच्चा भी है। जबकि मैंने मुंबई के एक डॉक्टर आर ठाकुर से शादी की है और उनसे मेरा एक बच्चा है। हमारी शादी साल 1990 में हुई।'
Bigg Boss 13: घरवाले किसके लिए देंगे कुर्बानी, इन दो कंटेस्टेंट में से आज बनेगा नया कप्तान