रंगमंच के सिद्ध कलाकार और सिनेमा में अपनी प्रयोगधर्मिता के चलते लगातार लाइमलाइट में रहने वाले अभिनेता, निर्देशक राकेश चतुर्वेदी ओम की तीसरी फिल्म 'मंडली' का ट्रेलर बाहर आ चुका है। जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी हुए इस ट्रेलर को देखने से पता चलता है कि सामाजिक विसंगतियों का नकाब उतारकर सच को उजागर करने का सिनेमा का मंतव्य अभी हिंदी फिल्म निर्देशकों में भी चुका नहीं है। राकेश की ये फिल्म उन तौर तरीकों पर प्रहार करती है, जिनके चलते लोककलाओं के मौलिक स्वरूप को खतरा उत्पन्न हो गया है।
Mandali Trailer: सामाजिक खर दूषणों के नकाब उतारती चौंकाने वाली फिल्म, राकेश की फिल्म में दिखा सटीक व्यंग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसा कि पूरे देश के छोटे शहरों में अब चलन बन चला है कि कई बार रामलीला के दौरान आयोजकों द्वारा वित्तीय लाभ के लिए आइटम गाने पेश किए जाने लगे हैं। राकेश ने ऐसी ही एक रामलीला का गवाह बनने के बाद इस विषय को अपनी अगली फिल्म का केंद्र बिंदु बनाया है। फिल्म ‘मंडली’ के ट्रेलर में एक प्रेम कहानी के जरिये राम लीला में अश्लील नृत्य जैसे गंभीर मुद्दे को उन्होंने बहुत ही सटीक तंज के जरिये सामने रखा है।
राकेश चतुर्वेदी ओम के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी जिसमें अभिनेता रजनीश दुग्गल एक कुटिल और शक्तिशाली राजनेता की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही इसमें अभिनेता बिजेंद्र कला, आंचल मंजुल और अभिषेक दुहन भी मुख्य भूमिका में हैं। राकेश कहते हैं, ‘फिल्म ‘मंडली’ उन अनुभवों की कहानी है जिन्हें मैंने देश के छोटे शहरों में रामलीला के दौरान देखा है। रामकथा इस देश के जीवन का अंग है और इस अंग को अगर कोई रोग लगाने की कोशिश करे तो उसका पर्दाफाश जरूरी है।’
Tejas: तेजस-उरी को मिलाकर फैन ने बनाया वीडियो, कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
फिल्म ‘मंडली’ के ट्रेलर में दर्शकों को अभिषेक दुहन द्वारा निभाए गए रामलीला कलाकार पुरुषोत्तम चौबे उर्फ 'पुरु' के जीवन की एक छोटी सी झलक देखने को मिलती है। हर वर्ष रामलीला में लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले पुरु के लिए यह किरदार उसके अपने जीवन से भी बड़ा है। किरदार के प्रति अपनी पवित्रता को बनाए रखने के इस सामाजिक संघर्ष में वह बुरी तरह टूट जाता है, मगर अपने अडिग विश्वास के बल पर वह फिर उभरता है और सबको अचंभित करने वाली एक मिसाल कायम करता है। अभिनेत्री आंचल मुंजाल इस फिल्म में पुरु की प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी।
Bhagwan Bharose Review: मंदिर आंदोलन से ठीक पहले के भारत की कहानी, समझिए किसने बदल दी पूरी एक पीढ़ी की सोच
फिल्म ‘मंडली’ में अभिनेता विनीत कुमार, कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, अश्वत्थ भट्ट, सहर्ष शुक्ला और नीरज सूद जैसे बेहतरीन कलाकार भी देखने को मिलेंगे। निर्देशक राकेश चतुर्वेदी ओम के मुताबिक, ये फिल्म एक गंभीर मुद्दे को सहज हास्य के जरिये दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने की उनकी अपनी पूरी टीम की तरफ से अनोखी कोशिश हैं। मारधाड़ और उत्तेजना से परिपूर्ण फिल्मों के मौजूदा दौर में ये फिल्म दर्शकों का स्वाद बदलने का काम करेगी।