बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मंदिरा बेदी का जन्मदिन 15 अप्रैल को होता है। मंदिका बेदी छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। वह पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सबसे चर्चित सीरियल शांति में नजर आई थीं। ये सीरियल साल 1994 में आया है। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों की जीता। उन्होंने वर्ल्ड कप सहित कई क्रिकेट लीग को भी होस्ट किया है।
B'day: 12 साल तक मां बनने से बचती रहीं थीं मंदिरा बेदी, आठ साल बाद बताई थी ये बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल मंदिरा बेदी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद खास खुलासा किया। जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहती हैं। मंदिरा बेदी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए खुलासा किया था कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की वजह से वह करीब 12 साल तक मां बनने से बचती रहीं। उन्होंने कहा, '20 की उम्र में मैं मनोरंजन जगत में अपनी जगह बना रही थी। 30 में मैं असुरक्षित महसूस करने लगी थी और अब 40 की उम्र में काफी अच्छा महसूस करती हूं।'
12 साल बाद मां बनने के सवाल पर मंदिरा बेदी ने कहा, 'मैंने 2011 में बेटे को जन्म दिया, उस समय मैं 39 साल की थी। मेरे अनुबंधों ने मुझे प्रेग्नेंट नहीं होने दिया। मुझे ये डर लगता रहता था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। मनोरंजन की दुनिया काफी खराब है। मैं अपने पति की अनुमित के बिना ऐसा नहीं कर सकती थी। उनकी वजह से ही हमारी शादी कामयाब हो पाई है। पता हो कि मंदिरा बेदी ने साल 1999 में निर्देशक राज कौशल से शादी की थी।
इंटरव्यू में ही मंदिरा बेदी ने कहा कि मनोरंजन की दुनिया में महिलाओं का सफर ज्यादा लंबा नहीं होता है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि मेरा काम करना कभी भी रुक सकता है। फिल्म और टीवी पर अपने से ज्यादा काम करने वाले कलाकार को देखकर मुझमें असुरक्षा की भावना होती है।
बात करें मंदिरा बेदी की फिल्मों की तो उन्होंने साल 1995 में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया। इसके बाद वह बदला, दस कहानियां, इत्तेफाक और वोडका डायरीज जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। आखिरी बार मंदिरा बेदी को साउथ सिनेमा के अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म साहो में देखा गया था। हालांकि फिल्म साहो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकती।
पढ़ें: सलमान के बाद अब आमिर की फिल्म के भी अटकने के आसार, मुश्किल होगी क्रिसमस पर रिलीज