30 जून की सुबह निर्देशक राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के आंसू नहीं थम रहे थे और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने अपने बेटे से अंतिम संस्कार कराने के बजाय यह जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला किया। वह नहीं चाहती थीं कि इतनी छोटी उम्र में उनका बेटा अपने पिता को मुखाग्नि दे। एक तरफ मंदिरा ने पति की अर्थी को कंधा देकर कई रुढ़िवादी सोच को तोड़ा। तो वही दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ऐसा करने और अंतिम संस्कार के दौरान जींस टॉप पहनने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने न तो मंदिरा के दुख को समझा और न ही भावनाओं को बस उनके कपड़ों पर टिप्पणी करने लगे। अब इस मामले में सिंगर सोना मोहापात्रा मंदिरा बेदी के सपोर्ट में आ गई हैं।
समर्थन: पति की अर्थी को कंधा देने पर ट्रोल हुईं मंदिरा को मिला सोना मोहापात्रा का सपोर्ट, बोलीं- हमारे समाज में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना मोहापात्रा अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन इस बार उनके इस ट्वीट पर लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। लोगों ने भी सोना और मंदिरा का सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा, 'सही कहा...यह बेहद शर्मनाक है। ऐसे चीजों के बारे में सोचने और बात करने से पता चलता है कि हम अभी भी कैसे समाज में रह रहे हैं।' अन्य एक ने लिखा, 'आपने सही कहा मैम। इस मुश्किल की घड़ी में लोगों को मंदिरा बेदी का सपोर्ट करना चाहिए और उनकी साहस की तारीफ करनी चाहिए।'
That some people are still commenting on Mandira Bedi’s dress code or choice to carry out her husband Raj Kushal’s last rites shouldn’t surprise us. Stupidity is more abundant than any other element in our world after all ..
राज कौशल के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। तो वहीं उनके करीबी दोस्त राज के साथ हुई आखिरी बात और मुलाकातों को याद कर रहे हैं। एक्टर रोनित रॉय राज के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। उन्होंने राज के साथ हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया है।
रोनित रॉय ने बताया है कि राज किसी सीरीज को बनाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा था कि वह चाहते हैं कि मैं सीरीज में एक बहुत ही इंपोर्टेंट रोल निभाऊं और उन्हें पहले पार्ट में थोड़े समय के लिए मेरी जरूरत होगी। हो सकता है कि दूसरे पार्ट में उन्होंने मुझे शामिल करने का प्लान बनाया हो। फिर, राज ने मुझसे यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि मैं शो में मास्टरमाइंड का रोल निभाऊं जिसका चेहरा पहले पार्ट के एंड में बेनकाब था।'
बता दें, राज कौशल डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे। राज 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' जैसी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक थे। उन्होंने फिल्म 'बेखुदी' के स्टंट सीन डायरेक्ट किए थे। इसके अलावा राज ने एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में भी काफी काम किया था और एडवर्टाइजिंग की दुनिया में उनका काफी नाम था। राज और मंदिरा ने साल 1999 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे वीर और तारा हैं।