{"_id":"5ab5efc04f1c1ba3238b6ed3","slug":"mandira-bedi-on-trollers-indian-men-are-cowards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के बाद मंदिरा बेदी के एक और बयान ने मचाई सनसनी, भारतीय पुरुषों को बताया 'डरपोक' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण के बाद मंदिरा बेदी के एक और बयान ने मचाई सनसनी, भारतीय पुरुषों को बताया 'डरपोक'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 साल की उम्र में हॉट फिगर से बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देने वाली मंदिरा बेदी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनका कोई बोल्ड फोटोशूट नहीं बल्कि एक बयान ने सनसनी मचा दी है। खबरों की मानें तो मंदिरा बेदी 'MTV Troll Police' में आईं और लगातार ट्रोल होने पर अपनी बात रखी।
Mandira Bedi
मंदिरा ने कहा - 'कई मामलों में लोगों ने मुझे जज किया। हालांकि तब बात आमने सामने की थी तो मैंने उन्हें उसी समय जवाब दे दिया। अब सोशल मीडिया की वजह से चीजें बदल गई हैं। बीते वक्त मुझे अहसास हुआ कि आदमी डरपोक होते हैं। कुछ महिलाएं मुझे अपनी प्रेरणा समझती है तो कुछ बॉडी को लेकर भद्दे कमेंट्स करते हैं।'
mandira bedi
मंदिरा ने कहा - 'सोशल मीडिया पर जब लोग मुझे ट्रोल करते हैं तो मैं अक्सर नजरअंदाज कर देती हूं। खासतौर पर उस भाषा को जिसे वह इस्तेमाल करते हैं। उनकी भाषा इतना बता देती है कि परवरिश किस माहौल में हुई है। उनकी सोच यह दर्शाती है कि महिलाओं को चार दीवार के अंदर ही रहना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi
आपको बता दें, मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर हमेशा ही यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। जिसकी मुख्य वजह सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली तस्वीरें हैं। मंदिरा फिटनेस फ्रीक हैं और इंस्टाग्राम पर बिकनी में फोटो पोस्ट करती रहती हैं। मंदिरा कास्टिंग काउच पर बेबाक बयान की वजह से कुछ दिन पहले चर्चाओं में रही थीं।
विज्ञापन
Mandira Bedi
- फोटो : Instagram
मंदिरा ने कहा था - 'मैं बीते 23 साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। मुझे किसी ने भी इस तरह का कोई भी ऑफर नहीं दिया है। मैं उस जगह पर नहीं हूं मुझे कोई अच्छे काम के बदले किसी तरह के फेवर के बारे में पूछ सके। यह तभी संभव होता है जब दूसरा इंसान समझौता करने के लिए राजी हो जाए। यह हमेशा दो तरफा होता है।'