सब्सक्राइब करें

Valentine's Day: वैलेंटाइन डे पर टूटा मंदिरा बेदी का दिल, दिवंगत पति को याद कर बोलीं- आज हमारी शादी की 23वीं सालगिरह होती...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 14 Feb 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi remember her husband Raj Kaushal on wedding anniversary
मंदिरा बेदी, राज कौशल की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

पूरा देश जहां आज वेलेंटाइन डे मना रहा है वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का दिल टूट गया है। आज मंदिरा की शादी की 23वीं सालगिरह है और इस मौके पर वे अपने दिवंगत पति राज कौशल को याद कर रही हैं। बता दें, बॉलीवुड फिल्म निर्माता और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का पिछले साल 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। तभी से मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर अपने दिल की बातें साझा करती रहती हैं।

Trending Videos
Mandira Bedi remember her husband Raj Kaushal on wedding anniversary
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा बेदी कर रही हैं राज को मिस 
अभिनेत्री अपने पति राज कौशल को काफी मिस करती हैं। अगर आज राज जीवित होते तो यह जोड़ा वेलेंटाइन डे के साथ-साथ अपनी शादी की 23वीं सालगिरह मना रहा होता। मंदिरा के लिए आज का दिन कितना कठिन होगा इस बात का पता उनके लिखे नोट से लगाया जा सकता है। उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "आज हमारी 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती।" 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi remember her husband Raj Kaushal on wedding anniversary
मंदिरा बेदी, राज कौशल और उनके बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी थी राज और मंदिरा की लव-स्टोरी
साल 1996 में मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और इस कपल ने 3 साल डेट करने के बाद 14 फरवरी 1999 को शादी कर ली थी। शादी के 12 साल बाद इस कपल के घर पहले बच्चे वीर कौशल का जन्म हुआ। वीर के जन्म के नौ साल बाद मंदिरा और राज ने एक बेटी को गोद लिया था। 

Mandira Bedi remember her husband Raj Kaushal on wedding anniversary
राज कौशल का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल हुई राज की मौत
राज कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 49 साल के थे। उनकी और मंदिरा की शादी को 23 साल हो चुके थे। राज बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक थे। राज और मंदिरा दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed