सब्सक्राइब करें

Mumtaz: फिल्मों में वापसी के लिए मुमताज को चाहिए पति की इजाजत, बोलीं- 'अगर वो कहेंगे तो करूंगी वर्ना...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 14 Feb 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Actress Mumtaz responds to queries on her Bollywood comeback in an instagram live session
मुमताज - फोटो : social media

60 के दशक की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक मुमताज अब काफी समय से सिनेमा जगत से दूर हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी और अपने चुलबुले अंदाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। मुमताज भारत से दूर विदेश में अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रही हैं। मुमताज ने हाल ही में अपने फैंस से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने इंडस्ट्री में वापसी के सवाल पर भी जवाब दिए। रविवार को इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा की बेटी तान्या माधवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां मुमताज को उनके फैंस से एक इंस्टा लाइव सेशन में रूबरू कराया। इस लाइव सेशन में उन्होंने अपने फैंस के हर सवाल का जवाब दिया। 

Trending Videos
Actress Mumtaz responds to queries on her Bollywood comeback in an instagram live session
मुमताज

बॉलीवुड में वापसी पर बोलीं मुमताज
जब एक फैन ने मुमताज से बॉलीवुड में लौटने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "बॉलीवुड, मुझे नहीं पता। अब मुझे यकीन नहीं है कि मुझे उस तरह की भूमिका मिलेगी जो वास्तव में मेरे दिल को छूने वाली होगी और आप लोग भी मुझे उस रोल में देखकर सराहेंगे। मुझे अपने पति से वापसी की अनुमती लेनी होगी और अगर वह कहेंगे की ठीक है कर लो तभी  मैं करूंगी।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tanya Madhvani (@tanyamadhvani)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Mumtaz responds to queries on her Bollywood comeback in an instagram live session
मुमताज

जल्द आएंगी भारत
मुमताज ने यह भी कहा कि वह जल्द ही मुंबई आएंगी। उनकी बेटी ने अदाकारा की इस बात पर रिएक्ट करते हुए, फैंस से मुमताज से रिक्वेस्ट करने को कहा कि 'जब यह मुंबई में हों तो इनसे घर से बाहर निकलने के लिए कहिए। यह बाहर नहीं जाती हैं।' इस बात पर मुमताज ने कहा कि अगर मैं बाहर निकली भी तब भी मुझे कोई पहचान नहीं पाएगा। 

Actress Mumtaz responds to queries on her Bollywood comeback in an instagram live session
मुमताज

फैंस का किया शुक्रिया
मुमताज ने इस सेशन के अंत में अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए कहा, "जब तक मैं जिन्दा हूं आप लोग ऐसे ही मुझे प्यार करते रहें और याद रखें। लेकिन मेरे जाने के बाद मेरे लिए मत रोना। काश आप लोगों से आज भी उसी तरह से जुड़ी हुई होती।"

विज्ञापन
Actress Mumtaz responds to queries on her Bollywood comeback in an instagram live session
मुमताज

छोटी उम्र में की थी करियर की शुरुआत  
74 वर्षीय अभिनेत्री ने 11 साल की छोटी उम्र में 'सोने की चिड़िया' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। 13 साल के ब्रेक के बाद उन्होंने 1990 में 'आंधियां' के साथ पर्दे पर वापसी की, लेकिन इसके बाद उन्होंने अभिनय छोड़ दिया और विदेश चली गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed