{"_id":"6209f91e6850b104e9231226","slug":"badhaai-do-box-office-day-3-rajkummar-rao-bhumi-pednekar-collect-3-45-cr-on-sunday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badhai Do Box Office Collection Day 3: 'बधाई दो' ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़, राजकुमार और भूमि की फिल्म को मिला वेलेंटाइन वीक का फायदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Badhai Do Box Office Collection Day 3: 'बधाई दो' ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़, राजकुमार और भूमि की फिल्म को मिला वेलेंटाइन वीक का फायदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बधाई दो फिल्म कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' को 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की थी लेकिन अब 'बधाई दो' ने रफ्तार पकड़ना शुरु कर दी है जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म अच्छा कलेक्शन कर लेगी। फिल्म को वैलंटाइन वीक का फायदा मिलता हुआ दिख रहा है और रिलीज के तीसरा दिन 'बधाई दो' के लिए अच्छा रहा। तो चलिए जानते हैं कि बधाई दो ने तीसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
Trending Videos
2 of 4
बधाई दो फिल्म कलेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की तरह 'बधाई दो' भी लीक से हटकर विषय पर आधारित फिल्म है। बाद करें फिल्म की कहानी की तो इसमें समलैंगिक रिश्तों के बारे में दिखाया गया है। 'बधाई दो' में एक गे शार्दुल ठाकुर ठाकुर और एक लेस्बियन पीटी टीचर सुमन सिंह की कहानी दिखाई गई है। दोनों ही इस बात को अपने परिवार से छिपाते हैं और फिर दोनों की एक दूसरे से शादी करलेते हैं और इसके बाद अपने असली पार्टनर्स के साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत करते हैं, लेकिन इस दौरान की कहानी काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
बधाई दो फिल्म कलेक्शन
- फोटो : social media
एक्टर राजकुमार राव और भूमिपेडनेकर स्टारर 'बधाई दो' ने रिलीज के पहले दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला और बधाई दो ने बॉक्स ऑफिस पर 2.72 करोड़ का कलेक्शन किया। सप्ताह का अंत होते हुआ भी फिल्म की कमाई में उछाल हुआ और तीसरे दिन यानी रविवार को 'बधाई दो' ने 3.45 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से फिल्म ने कुल मिलाकर तकरीबन 7.82 का कलेक्शन कर लिया है।
4 of 4
बधाई दो फिल्म कलेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली एनसीआर के दर्शकों से मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स-
फिल्म बधाई दो को मुंबई, दिल्ली और एनसीआर के दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा, चुम दरांग, सीमा पहवा, नितिश पांडे, लवलीना मिश्रा, और शशि भूषण भी हैं। फिल्म जगंली पिक्चर्स द्वारा निर्मित और हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित है। हर्षवर्धन ने इससे पहले गुलशन देवैया की हंटर (2015) का निर्देशन भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।