सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Valentine's Day: इन कपल्स ने वैलेंटाइन डे के दिन रचाई शादी, किया जिंदगी भर एक-दूजे का साथ निभाने का वादा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Day: mandira bedi raj kaushal to ram kapoor gautami kapoor these bollywood couples married on valentine day
इन कपल्स ने वैलेंटाइन के दिन की शादी - फोटो : insta

फरवरी के महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है, क्योंकि फरवरी में वैलेंटाइन डे के दिन लोग एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। 7 फरवरी से शुरु होने वाला वैलेंटाइन वीक 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के सेलिब्रेशन के साथ कई लोगों को एक दूजे का बना देता है। कई लोग इस दिन शादी भी करते हैं। बॉलीवुड के भी कई ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन एक दूसरे से शादी की और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। तो चलिए आज वैलेंटाइन के इस खास मौके पर जानते हैं कौन हैं बॉलीवुड के वो कपल्स जिन्होंने वैलेंटाइन डे को लिए सात फेरे।

Trending Videos
Valentine's Day: mandira bedi raj kaushal to ram kapoor gautami kapoor these bollywood couples married on valentine day
राम कपूर-गौतमी कपूर - फोटो : insta

राम कपूर-गौतमी कपूर:
एक्टर राम कपूर और गौतमी गाडगिल टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक में एक आदर्श कपल के रूप में जाने जाते हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई और इसी दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी के दिन साल 2003 में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे का साथ निभाने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine's Day: mandira bedi raj kaushal to ram kapoor gautami kapoor these bollywood couples married on valentine day
अरशद वारसी-मारिया गोरेट्टी - फोटो : insta

अरशद वारसी-मारिया गोरेट्टी:
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी की मुलाकात एक कॉलेज फेस्टिवल के दौरान हुई थी जहां पर मारिया कंटेस्टेंट थीं तो वहीं अरशद जज थे। अरशद और मारिया ने 14 फरवरी 1999 में शादी कर ली और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

Valentine's Day: mandira bedi raj kaushal to ram kapoor gautami kapoor these bollywood couples married on valentine day
रुसलान मुमतान-निराली मेहता - फोटो : insta

रुसलान मुमताज-निराली मेहता:
बॉलीवुड एक्टर रुसलान मुमताज ने भी निराली मेहता संग वैलेंटाइन के दिन शादी की थी। ये दोनों एक डांस एकेडमी में मिले थे और एक दूसरे को दिल दे बैठे। रुसलान मुमताज और निराली मेहता ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 फरवरी साल 2014 में शादी कर ली। दोनों एक बच्चे के माता पिता भी हैं।

विज्ञापन
Valentine's Day: mandira bedi raj kaushal to ram kapoor gautami kapoor these bollywood couples married on valentine day
mandira bedi raj kaushal - फोटो : insta

मंदिरा बेदी-राज कौशल
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी और राज कौशल ने भी आज के ही दिन एक दूजे संग शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। बीते वर्ष राज का निधन हो गया। मंदिरा ने आज अपनी शादी की 23वीं सालगिरह पर अपनी और राज की शादी की तस्वीर भी शेयर की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed