सब्सक्राइब करें

हौसला: पति के जाने के बाद मंदिरा बेदी ने की एक नई शुरुआत, वायरल हो रही ये खूबसूरत तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 05 Aug 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi returns to work sends love and positivity See Beautiful Picture
मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री मंदिरा बेदी अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों का सामना कर रही हैं। पति राज कौशल के निधन के बाद से मंदिरा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। राज कौशल की अचानक हुई मौत ने मंदिरा को तोड़ कर रख दिया है लेकिन वो एक मजबूत महिला हैं जो हर चुनौती का सामना कर सकती हैं। अपने बच्चों के लिए वो मजबूत बनकर खड़ी हैं लेकिन उनके दिल को गहरी चोट पहुंची है। हाल ही में मंदिरा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में नई शुरुआत करने की ओर इशारा किया है।



बेदी राज कौमंदिरा शल के निधन के बाद से खुद को मजबूती से संभाल रही हैं। मंदिरा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और आए दिन प्रेरित करने वाले पोस्ट साझा करती रहती हैं। एक बार फिर मंदिरा ने ऐसा ही पोस्ट साझा किया है जिसमें वह एक नई शुरुआत करने की बात कहना चाहती हैं। इस खूबसूरत मैसेज के साथ साथ मंदिरा ने साड़ी में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

Trending Videos
Mandira Bedi returns to work sends love and positivity See Beautiful Picture
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा बेदी ने यह खूबसूरत पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मंदिरा एक खूबसूरत सी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने एक नेकलेस भी पहना है। मंदिरा की इस खूबसूरत तस्वीर के साथ साथ लोग उनके हौसले की भी दाद दे रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi returns to work sends love and positivity See Beautiful Picture
राज कौशल, मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर के साथ मंदिरा ने कैप्शन में लिखा, 'जिन्हें जरूरत है उनके लिए कुछ प्यार और पॉजिटिविटी भेज रही हूं'। इसके अलावा मंदिरा ने #beginagain #nirbhaunirvair हैशटैग्स के जरिए 'बिना डर के नई शुरुआत' करने की बात कही है। देखें मंदिरा का पोस्ट-
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

Mandira Bedi returns to work sends love and positivity See Beautiful Picture
बेटी तारा के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ साथ कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हर कोई उन्हें ऐसे ही मजबूत बने रहने की प्रेरणा दे रहा है और उन्हें सपोर्ट कर रहा है। वहीं कुछ दिनों पहले भी मंदिरा ने अपनी बेटी तारा के जन्मदिन पर तस्वीरें साझा की थीं जो जमकर वायरल हुई थीं। तारा मंदिरा और राज की गोद ली हुई बेटी हैं। तारा को पिछले साल कपल ने गोद लिया था और तब से वो उनके परिवार का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Mandira Bedi returns to work sends love and positivity See Beautiful Picture
पति और बच्चों के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram

बता दें कि 30 जून को राज कौशल का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उसके दो दिन पहले ही राज ने पत्नी मंदिरा और कुछ फिल्मी दोस्तों संग जमकर पार्टी की थी। उन तस्वीरों में राज बेहद खुश और स्वस्थ्य नजर आ रहे थे, लेकिन किसे पता था कि उनका दिल उन्हें अचानक धोखा दे देगा। राज के जाने से मंदिरा के जीवन में जो कमी हो गई उसे तो कोई पूरा नहीं कर पाएगा लेकिन मंदिरा ने खुद से वादा किया है को वो खुद को मजबूत बनाए रखेंगी और अपने परिवार को भी संभाल लेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed