{"_id":"5abccc174f1c1bf5298b4827","slug":"mandira-bedia-again-trolled-on-social-media-on-her-bikini-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकिनी फोटो से मंदिरा फिर यूजर्स के निशाने पर, 45 की उम्र में छोटी एक्ट्रेसेज को दे रही हैं मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिकिनी फोटो से मंदिरा फिर यूजर्स के निशाने पर, 45 की उम्र में छोटी एक्ट्रेसेज को दे रही हैं मात
Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mandira Bedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिटनेस और बोल्ड लुक की वजह से मंदिरा बेदी हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। मंदिरा इन दिनों गोवा में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर बिकिनी में फोटो शेयर की जिसके बाद वह फिर से यूजर्स के निशाने पर आ गईं।
2 of 5
Mandira Bedi
45 साल की मंदिरा ने अपने बेटे के साथ भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वह मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स फिर से भड़क उठे हैं। उन्होंने ऐसे कमेंट कर दिए हैं जिसे लिखना भी मुश्किल है।
तस्वीरों में मंदिरा कभी बिकिनी में पोज देते हुई दिखाई दे रही हैं तो कभी समुद्र में स्टीमर से रेस लगा रही हैं। इन फोटो के अलावा मंदिरा ने पैराग्लाइडिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है। यह पहला मौका नहीं है जब मंदिरा को यूजर्स ने ट्रोल किया हो हालांकि कुछ दिन पहले वह ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दे चुकी हैं।
कुछ दिन पहले मंदिरा एक शो में गई और लगातार ट्रोल होने पर अपनी बात रखी। मंदिरा ने कहा - 'सोशल मीडिया पर जब लोग मुझे ट्रोल करते हैं तो मैं अक्सर नजरअंदाज कर देती हूं। खासतौर पर उस भाषा को जिसे वह इस्तेमाल करते हैं। उनकी भाषा इतना बता देती है कि परवरिश किस माहौल में हुई है। उनकी सोच यह दर्शाती है कि महिलाओं को चार दीवार के अंदर ही रहना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
Mandira Bedi
आपको बता दें, मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर हमेशा ही यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। जिसकी मुख्य वजह सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली तस्वीरें हैं। मंदिरा फिटनेस फ्रीक हैं और इंस्टाग्राम पर बिकिनी में फोटो पोस्ट करती रहती हैं। मंदिरा कास्टिंग काउच पर बेबाक बयान की वजह से कुछ दिन पहले चर्चाओं में रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।