'मंगल का दंगल' (Mangal Ka Dangal) कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) और 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) फिल्म की। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।
बॉक्स ऑफिस पर 'गली ब्वॉय' के रास्ते पर 'टोटल धमाल', सोचा था जैसा कलेक्शन भी वैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे हाल ही में रिलीज फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) की। मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' ने धमाकेदार शुरुआत की है। वीकेंड पर फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की मुख्य भूमिका में हैं। केवल भारत में ही नहीं दुनिया भर में 'टोटल धमाल' ने धमाल मचा रखा है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि विदेशों में पहले दिन फिल्म ने कुल 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इस फिल्म का बजट करीब 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में यह फिल्म अभी बजट निकालने के काफी दूर है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म का कलेक्शन अब तक अच्छा रहा है। ट्वीट के मुताबिक पहले दिन शुक्रवार को 16.50 करोड़, शनिवार को 20.40 करोड़ और रविवार को 25.50 करोड़ का कुल बिजनेस किया है। इस तरह फिल्म ने 62.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म है।
Ajay Devgn versus Ajay Devgn...
Note: 3-day opening weekend biz.
2014: #SinghamReturns ₹ 77.69 cr / #IndependenceDay release
2017: #GolmaalAgain ₹ 87.60 cr / #Diwali release
2019: #TotalDhamaal ₹ 62.40 cr / non-holiday release
India biz.
अब बात करते हैं रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) फिल्म की। इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म पांचवें दिन बजट निकालकर कमाई की ओर बढ़ गई है। इस फिल्म का बजट करीब 75 करोड़ था। इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते 100.30 करोड़ और दूसरे हफ्ते में अब तक 18.05 का कलेक्शन किया है। यानी कि 'गली ब्वॉय' फिल्म अब तक कुल 118.35 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
#GullyBoy biz at a glance...
Week 1: ₹ 100.30 cr [Thu release; 8 days]
Weekend 2: ₹ 18.05 cr
Total: ₹ 118.35 cr
India biz.
'गली ब्वॉय' फिल्म और 'टोटल धमाल' दोनों ही फिल्म अलग-अलग जॉनर की हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'गली ब्वॉय' फिल्म एक रैपर की जिंदगी पर आधारित है जबकि 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) फिल्म फुल ऑन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की पूरी कहानी पैसों पर आधारित है। 'मंगल का दंगल' के मुताबिक दोनों ही फिल्मों की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर ठीक है लेकिन 'टोटल धमाल' बजट निकालने से अभी कोसों दूर है।