फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लगता था बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' लेकिन बजट निकालना हो गया मुश्किल

Tue, 28 Aug 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Sonakshi Sinha film happy phirr bhag jayegi slow opening on box office
happy phirr bhag jayegi
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की। इस कड़ी में इस फिल्म के 3 दिन के कलेक्शन की तुलना करेंगे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के 3 दिन तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे।

 
Mangal Ka Dangal Sonakshi Sinha film happy phirr bhag jayegi slow opening on box office
happy phirr bhag jayegi
वैसे तो इस हफ्ते 2 फिल्में रिलीज हुई हैं सोनाक्षी सिन्हा की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' और नवाजुद्दीन की फिल्म 'जीनियस'। 'जीनियस' फिल्म के शुरुआती आंकड़े तो नहीं मिल पाए हैं इस वजह से सिर्फ 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म के कलेक्शन की बात करेंगे। 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म 24 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं लेकिन कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है।
 

 
Mangal Ka Dangal Sonakshi Sinha film happy phirr bhag jayegi slow opening on box office
happy phirr bhag jayegi
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़, शनिवार को 4.03 और रविवार को 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि तीन दिन में यह फिल्म कुल 11.78 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म की ओपनिंग काफी ढीली रही हालांकि फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड की वजह से मामूली बढ़त देखी गई। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वेल है। 'हैप्पी भाग जाएगी' फिल्म में डायना पेंटी के साथ जिमी शेरगिल और अभय देओल थे वहीं 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में सोनाक्षी सिन्हा और जस्सी गिल की एंट्री हुई। इस फिल्म के सीक्वेल में अभय देओल नहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Sonakshi Sinha film happy phirr bhag jayegi slow opening on box office
happy phirr bhag jayegi
इस फिल्म का कुल बजट 25 करोड़ बताजा जा रहा है। 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म अब तक कुल 11.78 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वीक डेज में सोनाक्षी की यह फिल्म कितना कलेक्शन जुटा पाती है। 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म के पास कलेक्शन जुटाने के लिए महज 3 दिन का समय बचा है जिसकी वजह 31 अगस्त को रिलीज होने जा रही 2 फिल्में हैं।
 
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Sonakshi Sinha film happy phirr bhag jayegi slow opening on box office
happy phirr bhag jayegi
31 अगस्त को 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' रिलीज हो रहा है। 'स्त्री' फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है। वहीं 'यमला पगला दीवाना फिर से' में देओल तिकड़ी नजर आएगी। इसमें धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों बॉबी और सनी के साथ एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। फिलहाल देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों से 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed