'उरी' के आगे ढेर हुई इमरान की 'वॉय चीट इंडिया' और 'द एक्सीडेंटल..'आंकड़ा 100 करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#WhyCheatIndia cuts a sorry picture... Witnessed [minimal] growth after a lacklustre start, but not enough to salvage the situation... Fri 1.71 cr, Sat 2.45 cr, Sun 2.64 cr. Total: ₹ 6.80 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 21, 2019
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले हफ्ते 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म ने 70.94 करोड़ और दूसरे हफ्ते की शुरुआत तक इस फिल्म ने 37.96 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी की कुल मिलाकर 'उरी' फिल्म अब तक 108.90 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि उरी के साथ रिलीज हुई 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पहले ही सिनेमाघरों से बाहर हो चुकी है।
#UriTheSurgicalStrike biz at a glance...
Week 1: ₹ 70.94 cr
Weekend 2: ₹ 37.96 cr
Total: ₹ 108.90 cr
India biz. BLOCKBUSTER.#Uri is not going to slow down soon... Should emerge the highest grossing medium-budget film, surpassing the *lifetime biz* of #TWMReturns. #HowsTheJosh
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि कही न कही फिल्म को इस बवाल से फायदा जरूर मिलेगा हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म का कलेक्शन दोनों फिल्मों की अपेक्षा बहुत बेकार है। रिलीज के 10 दिन बाद भी यह फिल्म अब तक 21.36 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
ऐसे में इतना तो साफ है कि 'मंगल का दंगल' में इस हफ्ते भी विक्की कौशल की 'उरी' बाजी मार ले गई। जबकि कलेक्शन के मामले में 'द एक्सी़डेंटल प्राइम मिनिस्टर' और 'वॉय चीट इंडिया' पीछे रह गई। 'वॉय चीट इंडिया' फिल्म को डायरेक्टर विजय रत्नाकर के निर्देशन में बनी है। वहीं इस फिल्म का बजट 23 करोड़ बताया जा रहा है जबकि इसे कुल 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।