{"_id":"5c45c661bdec227d9070b4d1","slug":"namrata-shirodkar-birthday-special-love-story-with-mahesh-babu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कई सुपरहिट के बाद फिल्मों से गायब हुईं सलमान खान की ये हीरोइन, 15 साल बाद दिखने लगीं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कई सुपरहिट के बाद फिल्मों से गायब हुईं सलमान खान की ये हीरोइन, 15 साल बाद दिखने लगीं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Namrata Shirodkar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मॉडल और एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने कच्चे धागे, वास्तव और पुकार जैसी हिट फिल्में कीं लेकिन उसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी 1972 को हुआ था। नम्रता शिरोडकर ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ साल 2005 में शादी की। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। आगे की स्लाइड में देखिए कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी।
2 of 5
Namrata Shirodkar
- फोटो : file photo
नम्रता शिरोडकर ने 1993 में फेमिना मिस इंडिया का टाइटल जीता। इसके बाद उन्होंने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म जब प्यार किसी से होता है से डेब्यू किया। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन इसके बाद नम्रता के पास काम के ऑफर आते रहे। पहली फिल्म के बाद नम्रता ने तेलुगू फिल्म वामसी साइन की। जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। वामसी महेश बाबू की पहली फिल्म थी।
3 of 5
mahesh babu and namrata
- फोटो : file photo
साल 2000 में वामसी फिल्म में नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात मुलाकात हुई थी। पहली ही फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। बता दें कि नम्रता उम्र में महेश से 4 साल बड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mahesh babu and namrata
- फोटो : file photo
फिल्म के दौरान नम्रता और महेश बाबू ने किसी को अपने प्यार की कानों कान भनक तक नहीं लगने दीं। महेश बाबू ने अपने पैरेंट्स को भी इस बारे में नहीं बताया था। महेश ने अपने और नम्रता के रिश्ते की बात सबसे पहले अपनी बहन से शेयर की।
विज्ञापन
5 of 5
Namrata
- फोटो : file photo
नम्रता और महेश बाबू 4 साल तक रिलेशन के बाद 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों के दो बच्चे हैं। गौरतलब है कि नम्रता एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की बहन हैं। नम्रता भले ही फिल्मों से लंबे समय ्से दूर हैं लेकिन वो इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी आखिरी रिलीज तेलुगू फिल्म अंजी (Anji) है, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।