'मंगल का दंगल' (Mangal Ka Dangal) कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे 3 फिल्मों की। इन फिल्मों में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'उरी', कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और सोनम कपूर (Sonam kapoor) की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' शामिल हैं। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।
4 हफ्ते बाद भी विक्की की 'सर्जिकल स्ट्राइक' का सामना नहीं कर पाई कंगना-सोनम, 'बाहुबली' को भी पछाड़ा
इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं सोनम कपूर फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की। अनिल कपूर बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में साथ दिख रहे हैं। समलैंगिक विषय पर आधारित इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी सराहना की है। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक ही रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की रफ्तार इस वजह से भी कम रही कि उसे 'उरी' और 'मणिकर्णिका' से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 3.30 करोड़, शनिवार को 4.65 करोड़ और रविवार को 5.58 करोड़ा का कलेक्शन किया। यानि कि यह फिल्म 3 दिन में महज 13.53 करोड़ का कलेक्शन कर पाई।
#EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga finds limited patronage... Plexes of select metros witnessed growth over the weekend, but the overall total is low... Weekdays crucial... Fri 3.30 cr, Sat 4.65 cr, Sun 5.58 cr. Total: ₹ 13.53 cr. India biz. #ELKDTAL
अब बात करते हैं कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। फिल्म ने अभी तक कुल 76.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। देशभर में मणिकर्णिका को 3,000 स्क्रीन्स और विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले हफ्ते 61.15, दूसरे हफ्ते में अभी तक 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी कि अभी तक कुल 76.65 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।
#Manikarnika biz at a glance...
Week 1: ₹ 61.15 cr
Weekend 2: ₹ 15.50 cr
Total: ₹ 76.65 cr
India biz.#Manikarnika benchmarks...
Crossed ₹ 50 cr: Day 5
₹ 75 cr: Day 10
आखिर में बात करते हैं विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की। यह फिल्म अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए चौथा हफ्ता चल रहा है। फिल्म ने शनिवार को धुआंधार कमाई की और 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की कमाई ऐसी ही रही तो जल्द ही यह 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म ने 'बाहुबली' के 23वें और 24वें दिन के कलेक्शन को मात दे दी।
#UriTheSurgicalStrike is winning hearts, setting new benchmarks and rewriting the record books... Inches closer to ₹ 200 cr... [Week 4] Fri 3.43 cr, Sat 6.53 cr, Sun 8.71 cr. Total: ₹ 189.76 cr. India biz. #Uri #HowsTheJosh #UriTheSurgicalStrike creates HISTORY... Smashes Day 23 and Day 24 records held by #Baahubali2...
Day 23: #Baahubali2 ₹ 6.35 cr... #Uri ₹ 6.53 cr
Day 24: #Baahubali2 ₹ 7.80 cr... #Uri ₹ 8.71 cr
Now #Uri holds the record of highest Day 23 and Day 24.
MONSTROUS HIT! pic.twitter.com/mh21dFLq0z
