फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5वें हफ्ते में विक्की कौशल से मात खा गईं कंगना, ‘गली ब्वॉय’ से और बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 12 Feb 2019 07:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 Feb 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
mangal ka dangal vicky kaushal uri cross 200 crore and beat manikarnika
gully boy, manikarnika, uri - फोटो : Amar Ujala

मंगलवार को हमारे इस कॉलम में हम बात करते हैं हालिया रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर। इस शुक्रवार सिनेमाघरों में छोटे बजट की एक ही फिल्म अमावस ने दस्तक दी। नरगिस फाखरी स्टारर इस फिल्म की चर्चा न के बराबर ही है। ऐसे में दर्शकों के पास अभी भी च्वॉइस मणिकर्णिका और उरी ही। हालांकि इन दोनों फिल्मों के बाद सोनम कपूर की एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा रिलीज हुई है लेकिन दर्शकों का इसे ठंडा रिस्पॉन्स मिला। आगे की स्लाइड में देखिए अभी तक टिकट खिड़की पर टिकी हुई इन फिल्मों के कलेक्शन के बारे में।

mangal ka dangal vicky kaushal uri cross 200 crore and beat manikarnika
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter

सबसे पहले बात करते हैं विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की। फिल्म को रिलीज हुए पांचवां हफ्ता चल रहा है लेकिन अभी भी ये सिनेमाघरों में मजबूती के साथ टिकी हुई है। इस हफ्ते फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की है।

mangal ka dangal vicky kaushal uri cross 200 crore and beat manikarnika
uri - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक उरी ने अब तक कुल 212 करोड़ की कमाई कर ली है। ये साल की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब रही। फिल्म की सफलता का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि कई फिल्म क्रिटिक्स ने अनुमान लगाया था कि जिस तरह उरी की शुरुआत हुई है ये 175 करोड़ के आस-पास कमा सकती है लेकिन उरी इससे कहीं आगे निकल चुकी है। फिल्म के सुपरहिट होने का सबसे ज्यादा फायदा विक्की कौशल को मिला। उनकी गिनती अब बॉलीवुड के मेनस्ट्रीम एक्टर्स में होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal ka dangal vicky kaushal uri cross 200 crore and beat manikarnika
Manikarnika - फोटो : social media

अब बात करते हैं कंगना रनौत की महत्वाकांक्षी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की। फिल्म अपने कंटेट से ज्यादा विवादों और बयानबाजी की वजह से चर्चा में रही हालांकि इससे कलेक्शन में बढ़ोत्तरी नही दिखी। 25 जनवरी को रिलीज हुई मणिकर्णिका मुश्किल से 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती दिख रही है। इसके कलेक्शन में भी लगातार गिरावट आ रहा है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, मणिकर्णिका ने अब तक 91.70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

विज्ञापन
mangal ka dangal vicky kaushal uri cross 200 crore and beat manikarnika
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga - फोटो : social media

सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा दूसरी हफ्ते में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। समलैंगिक रिश्तों पर आधारित इस फिल्म ने अब तक महज 18 करोड़ ही कमा पाई है। आने वाले 14 फरवरी को जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय रिलीज होगी। ऐसे में माना जा रहा है फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी। वहीं उरी और मणिकर्णिका के कलेक्शन में भी गिरावट आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed