फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मणिकर्णिका विवाद: कंगना के समर्थन में आई ये एक्ट्रेस, कहा- मुझे कोई शिकायत नहीं है

Thu, 31 Jan 2019 05:05 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 31 Jan 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
manikarnika actress ankita lokhande support to kangana ranaut
कंगना रनौत

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर चारों तरफ विवाद हो रहा है। फिल्म के को-डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक कंगना पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस मिष्ठी चक्रवर्ती ने कंगना पर अपने कई बड़े सीन काटने का आरोप लगाया। इस विवाद से फिल्म इंडस्ट्री दो भागों में बट गई है। कुछ लोग मणिकर्णिका के को-डायरेक्टर क्रिश का समर्थन कर रहे तो वहीं कंगना के सर्मथन में भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स आ गए हैं और इस कड़ी में अब मणिकर्णिका की एकट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम भी नाम जुड़ गया है।

manikarnika actress ankita lokhande support to kangana ranaut
अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

अंकिता ने मणिकर्णिका से ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। अंकिता ने कंगना का समर्थन करते हुआ कहा कि फिल्म में से उनका कोई भी सीन नहीं काटा गया। उन्होंने कहा कि उन्हें कंगना रनौत से कोई शिकायत नहीं है। अंकिता ने फिल्म मणिकर्णिका में झलकरी बाई का किरदार निभाया है। 

manikarnika actress ankita lokhande support to kangana ranaut
अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, 'मुझे कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में जानकारी नहीं है इसलिए मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकती। फिल्म में से मेरा कोई भी सीन डिलीट नहीं किया गया है। मेरे जो भी सीन थे वो सही तरीके से ही शूट हुए, फिल्म में मेरे बहुत सीन थे। मुझे कोई शिकायत नही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
manikarnika actress ankita lokhande support to kangana ranaut
manikarnika krish

बता दें कि फिल्म के को-डायरेक्टर क्रिश ने कंगना पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'मुझे नहीं पता था कि कंगना निर्देशन कर रही हैं। सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद मुझे इसका पता चला। मैंने 400 दिन काम किया फिल्म पूरी की इसलिए मुझे दुख पहुंचा है। कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि फिल्म को मेरे हाथ से लिए जाने के बाद मुझे बोलना चाहिए। मैं कहूंगा कि मैंने जो निर्देशन किया था, वह शुद्ध सोने जैसा था।'

विज्ञापन
manikarnika actress ankita lokhande support to kangana ranaut
pooja bhatt - फोटो : twitter
हाल ही में पूजा भट्ट ने क्रिश का सपोर्ट करते हुए कहा, 'ये बहुत गलत है । हर स्तर पर.. ये वो इंडस्ट्री नहीं है जिसमें मैं पैदा हुई थी । ये वो इंडस्ट्री भी नहीं है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती हूं । खासतौर पर ये क्रेडिट है जिसके लिए सभी काम करते हैं । पैसा आता है और चला जाता है । फिल्ममेकिंग का पहला नियम लोगों के योगदान को पहचानना है ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed