फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की बड़े पर्दे पर धूम, सरहद पर जवानों के बीच How is the Josh कर रहा ट्रेंड

Thu, 31 Jan 2019 04:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Jan 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
uri surgical strike film trending in jammu kashmir, how is the josh is became famous between army
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
भारतीय सेना ने दो साल पहले पीओके में घुसकर आतंकियों को धूल चटाई थी। सेना के विशेष दल ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हुए करीब 100 आतंकियों को ढेर कर दिया था। भारतीय सेना के इस पराक्रम को बड़े पर्दे पर उतारा गया, तो इसने धूम मचा दी। देशभर की तरह जम्मू के सिनेमाघरों में भी फिल्म बड़ी कमाई कर रही है। एक अनुमान के अनुसार फिल्म ने 18 दिनों में जम्मू के सिनेमाघरों से करीब 20 करोड़ रुपये कमाए हैं।
uri surgical strike film trending in jammu kashmir, how is the josh is became famous between army
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
उड़ी में 18 जवानों की शहादत के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस पूरे घटनाक्रम पर ‘उरी’ फिल्म बनी है। इसमें जम्मू के रहने वाले मोहित रैना का भी दमदार रोल है, जिसे जम्मू के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ और निर्माता निर्देशक भी इन विषयों पर फिल्में बना सकते हैं। इसके लिए कश्मीर और राजोरी पुंछ की एलओसी को चुना जा सकता है।
uri surgical strike film trending in jammu kashmir, how is the josh is became famous between army
uri
फिल्म का एक डायलॉग हाउ इज द जोश भी सरहद पर तैनात जवानों के बीच ट्रेंड कर रहा है। फेसबुक पर जवानों के बीच हाउ इज द जोश पसंदीदा स्टेटस बना हुआ है। सिनेमाघरों संचालकों का कहना है कि तीसरे सप्ताह भी लोगों ने फिल्म को अच्छा रिस्पांस दिया है। यही कारण है कि अब भी हर रोज तीन से चार शो चल रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
uri surgical strike film trending in jammu kashmir, how is the josh is became famous between army
uri
अपनी नौकरी के दिन याद आ गए
"फिल्म देखकर पुराने दिन याद आ गए। वही जोश और जुनून। देश के लिए कुछ करने का जज्बा। इमोशन, मौज मस्ती अपनों को खोने का दर्द। फिल्म ने वो दिन याद करा दिए जब मैं भी सेना में था।"-बंसी लाल, पूर्व सैनिक

 
विज्ञापन
uri surgical strike film trending in jammu kashmir, how is the josh is became famous between army
Uri Attacks
तारीफ की हकदार है फिल्म

"बहुत दिन से मूवी की तारीफ सुन रहा था। सभी कह रहे थे कि सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म बनी है। इसे देख लो, सच में यह फिल्म तारीफ के काबिल है। फिल्म देखकर ऐसा लगा कि सर्जिकल स्ट्राइक ऐसी ही होगी।"-नरेश कुमार, एडवोकेट

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed