{"_id":"5c1a2aa9bdec2256ad22c898","slug":"manikarnika-actress-ankita-lokhande-will-marry-next-year-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब अंकिता लोखंडे करने जा रहीं शादी, ये हैं 'मणिकर्णिका' की झलकारी बाई के होने वाले पति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब अंकिता लोखंडे करने जा रहीं शादी, ये हैं 'मणिकर्णिका' की झलकारी बाई के होने वाले पति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 19 Dec 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लाखंडे और सुशांत सिंह राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बीते मंगलवार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिला है। बता दें कि आज अंकिता का 35वां जन्मदिन है। लेकिन खास बात यह है कि अंकिता भी अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार नजर आ रही हैं..
2 of 5
bollywood
ट्रेलर को दखेंगे तो उसमें तीन जगह उनकी झलक देखने को मिलती है। फिल्म में उनका रोल झलकारी बाई का है जो रानी लक्ष्मीबाई की खास रही है। बता दें कि बॉम्बे टाइम्स के अनुसार अंकिता ने अगले साल शादी करने का मन बनाया है। गौरतलब है कि वह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन वह शादी विक्की जैन से कर रही हैं।
3 of 5
ankita lokhande
विक्की जैन किसी एक्टिंग और फिल्मी दुनिया से नहीं है बल्कि वह एक बिजनेसमैन हैं जिनके बारे में बोलने पर अंकिता ने कई मौकों पर चुप्पी साधी है। खबर है कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता की नजदीकी विक्की जैन से बढ़ने लगी थी। इतना ही नहीं दोनों को कई बार पार्टी में एक साथ जाते देखा गया है और वे कई वेकेशन पर भी स्पॉट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ankita lokhande
लेकिन आपको बता दें कि अंकिता और विक्की के बारे में उनके दोस्तों को बहुत पहले से सबकुछ पता है। वहीं, अंकिता विक्की के परिवारवालों के बहुत नजदीक हैं। अंकिता को कई बार विक्की की बहन के साथ भी बाहर स्पॉट होते देखा गया है। फिलहाल अंकिता अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म मणिकर्णिका की प्रमोशन में बिजी हैं और इसी बीच उन्होंने शादी करने की भी सोची है।
विज्ञापन
5 of 5
45 करोड़ की इस बाढ़ में अटकी हैं इन लोगों के करियर की नावें !
- फोटो : SELF
आखिर में आपको बता दें कि हाल ही में अंकिता ने फिल्म में अपने रोल झलकारी बाई का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत ने भी लाइक कर उसपर कमेंट किया था लेकिन अंकिता ने सुशांत के कमेंट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। वहीं, सुशांत की लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से उनके करियर पर बड़ी बात आ गई है। हाल ही में उनकी फिल्म केदारनाथ रिलीज हुई थी जो बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।