सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

उम्मीद के मुताबिक नहीं रही 'मणिकर्णिका' की शुरुआत, जानें कितना रहा 'ठाकरे' का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 26 Jan 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
manikarnika and thackeray movie box office colletion day 1
Manikarnika and Thackeray - फोटो : instagram

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं। कंगना ने अपनी इस फिल्म के लिए धुआंधार प्रमोशन किया। जिसके बाद अब पहले दिन के कलेक्शन पर निगाहें हैं।

Trending Videos
manikarnika and thackeray movie box office colletion day 1
मणिकर्णिका - फोटो : मणिकर्णिका

ओपनिंग डे पर 35 से 40 प्रतिशत ही ऑक्सयूपेंसी देखी गई। गणतंत्र दिवस और रविवार की छुट्टी पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। सिंगल थियेटर्स में ज्यादा कलेक्शन की उम्मीद थी। माना जा रहा था कि मणिकर्णिका ओपनिंग डे पर 12 से 13 करोड़ की कमाई कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
manikarnika and thackeray movie box office colletion day 1
Manikarnika - फोटो : instagram

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मणिकर्णिका 9-10 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है। आधिकारिक आंकड़ों के जल्द आने की उम्मीद है। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।

manikarnika and thackeray movie box office colletion day 1
Thackeray

बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की बायोपिक फिल्म ठाकरे (Thackeray) मणिकर्णिका के साथ रिलीज हुई है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बाला साहेब की भूमिका निभा रहे हैं। इसका ट्रेलर आने के बाद से नवाज के लुक और उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
manikarnika and thackeray movie box office colletion day 1
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray - फोटो : amar ujala

20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की और ओपनिंग डे पर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ठाकरे 1,300 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म में अमृता राव और सुधीर मिश्रा की मुख्य भूमिका है। वहीं पार्टी सांसद संजय राउत की लिखी फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed