{"_id":"5c4a7bffbdec227398364659","slug":"manikarnika-and-thackeray-released-in-cinema-halls-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर दो बायोपिक फिल्में रिलीज, 'मणिकर्णिका' और 'ठाकरे' के बीच टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर दो बायोपिक फिल्में रिलीज, 'मणिकर्णिका' और 'ठाकरे' के बीच टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 25 Jan 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manikarnika and Thackeray
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर ये साल बेहद खास रहा। साल की शुरुआत में रिलीज हुई उरी ने धुआंधार कमाई की है। यही नहीं उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) साल की पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। बीते शुक्रवार कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिसके बाद निगाहें इस हफ्ते की दो फिल्मों पर टिकी हुई हैं। खास बात ये है कि दोनों ही फिल्में बायोपिक हैं।
2 of 5
manikarnika
- फोटो : file photo
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) 25 जनवरी को रिलीज हो गई है। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर यह दूसरी देशभक्ति फिल्म है। इससे पहले रिलीज हुई फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।
3 of 5
manikarnika
- फोटो : file photo
125 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी फिल्म अपनी भव्यता को लेकर खूब चर्चा में हैं हालांकि रिलीज से पहले फिल्म विवादों में भी घिरी रही। निर्देशक कृष ने शूटिंग के बीच में ही फिल्म से किनारा कर लिया जिसके बाद कंगना ने निर्देशन की बागडोर संभाली। वहीं फिल्म को करणी सेना की ओर से भी लगातार धमकियां मिल रही हैं। फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक मणिकर्णिका 12 से 13 करोड़ कमा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Thackeray
- फोटो : file photo
शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब केशव ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म ठाकरे (Thackeray) शुक्रवार 25 जनवरी को देशभर के 1300 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui), ठाकरे का किरदान निभा रहे हैं। इसके अलावा अमृता राव और सुधीर मिश्रा की मुख्य भूमिका में हैं।
वहीं पार्टी सांसद संजय राउत की लिखी फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है। इसका ट्रेलर आने के बाद से नवाज के लुक और उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ठाकरे पहले दिन 2.75 से 3 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है। फिल्म को महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।