पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA 2022: मनीष पॉल की इन हरकतों पर लोटपोट हुए लोग, ईज माई ट्रिप के सह संस्थापक की सबसे ज्यादा हुई खिंचाई

विज्ञापन
Manish Paul presents his best comic side at iifa 2022 host with riteish deshmukh salman khan kriti Tamannaah Genelia
मनीष पॉल - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी

22वें आईफा अवार्ड्स की शाम अगर किसी एक वजह से खिलखिलाती और मुस्कुराती रही तो वह रही कार्यक्रम की मेजबानी करने वाली टीम में शामिल अभिनेता मनीष पॉल। मनीष जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज हो रही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में भी एक अहम भूमिका निभाते दिखने वाले हैं। उससे पहले यहां अबू धाबी में उनकी टाइमिंग और उनके वन लाइनर ने लोगों को खूब हंसाया और कई बार तो ऐसे मौके भी आए जब कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा हुए करीब 20 हजार लोग एक साथ अपना पेट पकड़कर लोटपोट होते नजर आए। मनीष ने अपने व्यंग्य का निशाना सबको बनाया। कृति सैनन और तमन्ना भाटिया के गाउन मनीष के खास निशाने पर रहे।

Manish Paul presents his best comic side at iifa 2022 host with riteish deshmukh salman khan kriti Tamannaah Genelia
सलमान, रितेश के साथ मनीष पॉल - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
सलमान, रितेश के साथ शो रील

आईफा अवार्ड्स की शुरुआत यहां के यस आइलैंड पर एतिहाद एरेना में हुई तो मंच पर सलमान और रितेश ही दिखे। इसके बाद मनीष पॉल मंच पर ये कहते हुए आए कि उन्हें अपने सोशल मीडिया के लिए एक रील बनानी है। ऐसा उन्होंने किया भी। अपना मोबाइल ऑन करके उन्होंने सलमान खान और रितेश देशमुख के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का गाना ‘नच पंजाबन’ गाया। और, इसके बाद मंच से उतर गए। फिर शो की स्क्रिप्ट के मुताबिक सलमान और रितेश ने उन्हें वापस मंच पर बुलाया। इस पूरे एक्ट में कई लम्हे उनकी शरारतों के आए और दर्शकों ने इसके खूब मजे भी लिए।

Manish Paul presents his best comic side at iifa 2022 host with riteish deshmukh salman khan kriti Tamannaah Genelia
कृति सेनन- ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
मेरा गाउन, मेरा देश

मनीष पॉल ने सबसे ज्यादा तंज आईफा अवार्ड्स 2022 के दौरान अगली कतार में बैठी अभिनेत्रियों पर कसे। इस कार्यक्रम में जेनेलिया डिसूजा, कृति सैनन और तमन्ना भाटिया किसी बड़े समारोह के पहले होने वाले रेड कारपेट (यहां ग्रीन कारपेट) पर चलने के लिए बनाए गए लंबे गाउन पहन कर आई थीं। जितनी बार ये अभिनेत्रियां मंच पर आतीं तो मनीष पॉल कहते कि अबू धाबी की सारी सड़कें साफ करके ही ये अभिनेत्रियां वापस जाएंगी। एक कॉमेडी एक्ट के दौरान जब मनीष पॉल मंच से नीचे उतर कर आए तो कृति सैनन के गाउन की लंबाई देखकर ठिठक गए और बोले शुरू कहां से करना है। कार्यक्रम में उनका वन लाइनर ‘मेरा गाउन, मेरा देश’ खूब चर्चित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Paul presents his best comic side at iifa 2022 host with riteish deshmukh salman khan kriti Tamannaah Genelia
मनीष पॉल, सलमान, रितेश - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
निबंध खत्म हो गया तो आगे..

आईफा अवार्ड्स की इस शाम अगर मनीष पॉल के निशाने पर सबसे ज्यादा कोई शख्स आया तो वह रहे ट्रैवेल पोर्टल ईज माई ट्रिप के सह संस्थापक रिकांत पिट्टी। रिकांत पुरस्कार देने के लिए मंच पर आए तो उन्होंने अपनी कंपनी की तमाम तारीफें की औऱ बताया कि कैसे शुरू से लेकर अभी तक उन्हें किसी निवेशक की जरूरत नहीं पड़ी है। काफी देर तक वह अपने पोर्टल के बारे में बताने के बाद जैसे ही चुप हुए तो मनीष पॉल बोले, ‘तो ईज माई ट्रिप पर इस लंबे निबंध के बाद अब आगे बढ़ते हैं....।’ इस पर पूरा समारोह स्थल दर्शकों के ठहाकों से गूंज उठा। बात यहीं नहीं रुकी, आगे भी रिकांत की मनीष ने खूब खिंचाई की।

विज्ञापन
Manish Paul presents his best comic side at iifa 2022 host with riteish deshmukh salman khan kriti Tamannaah Genelia
भूषण कुमार, चंकी पांडे और विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
भूषण के चेक वाले कोट पर तंज

संगीत में सबसे अच्छा काम करने वालों को पुरस्कार देने टी सीरीज म्यूजिक कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक भूषण कुमार मंच पर आए तो मनीष पॉल ने उनके साथ भी मस्ती की। शो के मेजबान हर बार मंच पर आने वाले लोगों को उनकी कुर्सियों तक छोड़कर आ रहे थे और ऐसे तकरीबन हर मौके पर जहां अभिनेत्रियों का हाथ रितेश या उनके साथ के दूसरे सितारे थाम लेते थे, मनीष पॉल के हिस्से प्रायोजकों के साथ मंच से नीचे तक आने का काम रहता। भूषण कुमार मंच पर आए तो मनीष पॉल को उन्हें सीट तक छोड़कर आने का मौका मिला। रितेश ने इस पर फिरकी ली कि इतनी खातिरदारी से कोई फायदा नहीं, अगली फिल्म में भूषण उन्हें साइन नहीं कर रहे। भूषण कुमार ने शो के ड्रेस कोड से विपरीत भूरे रंग का चेक वाला कोट पहना था तो मनीष पॉल ने उसी पर मजे ले लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed