कोरोना वायरस का कहर देशभर में फैल रहा है। इस वायरस का डर लोगों के जेहन में इस कदर बैठ गया है कि लोग हल्की सी भी बीमारी होने पर सबसे पहले जाकर कोरोना टेस्ट ही करवा रहे हैं। इस महामारी का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। जहां पर कई फिल्मी सितारे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। अब हाल ही में फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है।
खांसी आने पर मनीषा कोइराला ने कराया कोरोना टेस्ट, ये आई रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीषा कोइराला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो अक्सर कई पोस्ट अपने फैंस के साथा साझा करती रहती हैं। हाल ही में मनीषा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि उनके अंदर कोरोना का कितना डर बैठ गया है।
मनीषा को कुछ दिन पहले मामूली सी खांसी आईं थी। लेकिन कोरोना का कहर इस कदर बढ़ रहा है कि मनीषा इससे गईं और उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट तक करवा लिया। अब मनीषा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी टेस्ट रिपोर्ट के बारे में बताया है। मनीषा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे मामूली खांसी आई थी। लेकिन इसने मुझे डराकर रख दिया। इसलिए मैंने कोविड टेस्ट करवाया...यह टेस्ट निगेटिव आया।'
I coughed a lil n it spooked me so did a test for Covid .. n it negative 😍 🙏🏻
मनीषा की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस शुक्र मना रहे हैं कि टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोई मनीषा के लिए खुश हो रहा है तो कोई उनकी फिक्र कर रहा है और अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहा है।
गौरतलब है कि मनीषा कोइराला फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा हैं। उन्होंने 1991 में 'सौदागर' फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। मनीषा को खामोशी, मन, चैम्पियन, संजू जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
पढ़ें: Sara Gurpal Interview: 'अपने सीनियर होने का गलत फायदा उठाकर पक्षपात कर रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला'