{"_id":"672ed745c3a9041dd6050e4d","slug":"manisha-koirala-told-dimple-kapadia-she-was-bored-of-acting-said-you-better-enjoy-it-a-per-report-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manisha Koirala: जब मनीषा कोइराला ने डिंपल कपाड़िया से कही अपने दिल की बात, बोलीं- अभिनय से....","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manisha Koirala: जब मनीषा कोइराला ने डिंपल कपाड़िया से कही अपने दिल की बात, बोलीं- अभिनय से....
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:15 AM IST
सार
Manisha Koirala: बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार से सुर्खियों में लौटीं। मनीषा का बेहतरीन अभिनय इस सीरीज में सभी को पसंद आया। वहीं इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा ने अभिनय को लेकर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से एक ऐसी बोली थी, जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा।
मनीषा कोइराला हीरामंडी के जरिए फिर से अभिनय की दुनिया में लौट आई हैं। 2012 में कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने अभिनय से लंबा ब्रेक ले लिया था। अभिनेत्री संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार के साथ सुर्खियों में लौट आई हैं।
मनीषा हमेशा ही बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक रही हैं, लेकिन अपनी सेहत की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। एक समय ऐसा भी था, जब उन्होंने गंभीरता से बॉलीवुड छोड़ने पर विचार किया था, क्योंकि वह अभिनय से ऊब चुकी थीं। लेकिन डिंपल कपाड़िया की एक सलाह ने उन्हें अभिनय में बनाए रखा? हालांकि, मनीषा को उस समय उनकी यह सलाह पसंद नहीं आई थी।
3 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उस समय को याद किया जब वह अभिनय से थक गई थीं और उन्होंने डिंपल कपाड़िया से सलाह मांगी थी। उन्होंने डिंपल से कहा था कि वह "अभिनय से ऊब गई हैं"। उन्होंने कहा, "मुझे डिंपल जी के साथ यह बातचीत याद है। हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैंने उनसे कहा, 'मैं अभिनय से ऊब गई हूं'।
मनीषा कोइराला ने बताया कि वह लगातार काम से थक गई थीं, जिसकी वजह से उन्होंने डिंपल कपाड़िया से सलाह मांगी। उन्होंने याद करते हुए कहा, "मेरे पास बहुत सारा काम था। मैं बहुत सारी फिल्में कर रही थी... हर सुबह मैं उठती और मेकअप के लिए दो-तीन घंटे बैठती, तीन अलग-अलग फिल्मों के लिए तीन अलग-अलग शिफ्ट में काम करती। हम दिन में कम से कम 15 घंटे काम करते थे। रविवार को कोई छुट्टी नहीं थी। उस समय छह दिन काम करने का चलन था। आपसे साल में 360 दिन काम करने की उम्मीद की जाती थी। सालों तक कोई छुट्टी या ब्रेक नहीं और मुझे लगता है कि इसने मुझे मजबूर किया और मैं इससे ऊब गई थी।"
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर रजत ने दी विवियन डीसेना को थप्पड़ मारने की धमकी, दिग्विजय बोले- उसकी अकड़...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।