सब्सक्राइब करें

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर फिल्मी सितारों ने ट्वीट कर जताया शोक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 17 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar Goa CM died at 63 and bollywood stars tweets
अक्षय कुमार-मनोहर परिकर - फोटो : SELF

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने रविवार शाम आखिरी सांस ली। वह 63 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। वह देश की सत्ताधीन भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में फिल्मी सितारे भी उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जता रहे हैं। 

Trending Videos
Manohar Parrikar Goa CM died at 63 and bollywood stars tweets
Sanjay Dutt Kalank Poster - फोटो : instagram

अभिनेता संजय दत्त ने ट्वीट कर लिखा 'सुनकर दुख हुआ कि हमारे बीच अब कद्दावर नेता मनोहर परिकर जी नहीं रहे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।'  


विज्ञापन
विज्ञापन
Manohar Parrikar Goa CM died at 63 and bollywood stars tweets
किरण खेर - फोटो : Rediffmail

अभिनेत्री और बीजेपी लीडर किरण खेर ने गोवा के सीएम के निधन पर दुख जताते हुए लिखा 'भारी दिल से कहना पड़ रहा है कि हमने भारत के अच्छे नेताओं में से एक मनोहर जी को खो दिया, आपकी आत्मा को शांति मिले और आप देश के प्रति अपनी निष्ठा के लिए याद किए जाते रहेंगे।' 



 

Manohar Parrikar Goa CM died at 63 and bollywood stars tweets
vivek oberoi

अभिनेता विवेक ओबरॉय ने लिखा 'एक सच्चे देशभक्त का निधन, ओम शांति, एक कद्दावर नेता जिनकी हम हमेशा प्रशंसा करेंगे और उनसे और उनके कामों से हमेशा सीख लेंगे, इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं।' 



 

विज्ञापन
Manohar Parrikar Goa CM died at 63 and bollywood stars tweets
kamal hassan

वहीं, साउथ फिल्म अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने ट्वीट कर शोक जताया और लिखा ' दल की विचारधारा और एक अच्छे इंसान हमेशा याद किए जाएंगे, कैंसर जैसी बीमारी से वह आखिरी दम तक लडे़, देश और मैं उन्हें हमेशा याद करेंगे। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed