फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput : मनोज बाजपेयी और फैंस ने सुशांत को किया याद, कहा-लोग चले जाते हैं उनका टैलेंट नहीं जाता

Tue, 01 Mar 2022 09:34 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 01 Mar 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee and Director Kushal Zaveri remembers Sushant Singh Rajput on completion of movie Sonchiriya
मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं। सुशांत ने बहुत कम समय में अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया था। सुशांत की स्टारर फिल्म 'सोनचिड़िया' को आज तीन साल पूरे हो गए। इस फिल्म के तीन साल पूरे होने पर 'पवित्र रिश्ता' के निर्देशक कुशाल जावेरी ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी यादें शेयर कीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kushal Zaveri (@kushalz)



 
Manoj Bajpayee and Director Kushal Zaveri remembers Sushant Singh Rajput on completion of movie Sonchiriya
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर ‘सोनचिड़िया’ फिल्म की एक पोस्टर शेयर की। जिसपर फिल्ममेकर ज्योति कपूर दास ने कमेंट किया। ज्योति ने लिखा कि 'मुझे फिल्म बहुत पसंद आई थी। वहीं दर्शकों ने इस फिल्म को नकार दिया था। सुशांत के एक फैंस ने भी कमेंट कर सुशांत को याद किया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि 'लोग दुनिया से चले जाते हैं लेकिन उनका टैलेंट नहीं जाता। शानदार फिल्म।'


 
Manoj Bajpayee and Director Kushal Zaveri remembers Sushant Singh Rajput on completion of movie Sonchiriya
सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

मनोज बाजपेयी ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मजेदार अनुभव रहा। मनोज के पोस्ट पर फैंस ने फिल्म के लिए प्यार बरसाया। एक फैंस ने लिखा कि 'भारतीय सिनेमा में ‘सोनचिड़िया’ मील का पत्थर साबित होगी। वहीं इसे सिनेमा हॉल में देखने में मजा आया। 'वे एक रिबेल थे लेकिन मौत के समय हमारी आंखों में आसूं भर आए थे। हम उससे प्यार करते हैं। दूसरे फैंस ने लिखा कि #sonchiriya जैसी अच्छी और शानदार फिल्म की सराहना की जानी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee and Director Kushal Zaveri remembers Sushant Singh Rajput on completion of movie Sonchiriya
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज वाजपेयी ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘सोनचिड़िया’  उनके जीवन की क्लासिक और बेस्ट फिल्मस में से एक है। मनोज ने सुशांत को याद करते हुए कहा कि सुशांत ने फिल्म में बेहतरीन काम किया था। फिल्म के हर सीन में सुशांत और भूमि बहुत अच्छे लग रहे थे।



 
विज्ञापन
Manoj Bajpayee and Director Kushal Zaveri remembers Sushant Singh Rajput on completion of movie Sonchiriya
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
डाकुओं से मिले थे सुशांत
फिल्म ‘सोनचिड़िया’ अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनाई गई थी। इसकी शूटिंग चंबल के इलाके में हुई थी। कहा जाता है कि जब फिल्म की शूटिंग होने वाली थी तो सुशांत बाकी टीम और शूटिंग शेड्यूल से काफी पहले ही चंबल पहुंच गए थे। सुशांत ने फिल्म में जान डालने के लिए कुछ डाकुओं से भी मिले थे। जिससे वो अपना डाकू का रोल बेहतर प्ले कर सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed