{"_id":"621e42add30e570b474c1bca","slug":"rakhi-sawant-husband-ritesh-threatened-the-actress-warns-her-not-to-face-him-in-any-reality-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: राखी सावंत के पति रितेश ने अभिनेत्री को खुलेआम दी धमकी, कहा- किसी शो में आमना सामना हुआ तो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: राखी सावंत के पति रितेश ने अभिनेत्री को खुलेआम दी धमकी, कहा- किसी शो में आमना सामना हुआ तो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:29 PM IST
सार
फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकार राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आईं राखी इन दिनों फिर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकार राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आईं राखी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति रितेश ने अलग होने का फैसला किया था। अपने पति से तलाक को लेकर अभिनेत्री बीते कई समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों बनी हुई हैं। इसी बीच अभिनेत्री अब राखी सावंत के पूर्व पति रितेश में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अभिनेत्री को धमकी दी है।
दरअसल, रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें धमकी दी। रितेश ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वह किसी भी रियलिटी शो में उनसे ना मिले। रितेश ने अपने पोस्ट के कैप्शन में सरेआम चेतावनी देते हुए सभी को हैरान कर दिया है।
Trending Videos
2 of 5
राखी सावंत, रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश का यह पोस्ट देख साफ पता चल रहा है कि वह राखी सावंत से बेहद नाराज हैं। अपने पोस्ट में रितेश ने एक यूट्यूब लिंक भी शेयर की है। इस वीडियो में राखी अपने एक्स हस्बैंड और लॉकअप शो के बारे में पूछे जाने पर जवाब देती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने जवाब देते हुए अपने पति रितेश पर निशाना भी साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राखी सावंत और उनके पति रितेश
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं अब राखी को जवाब देते हुए रितेश ने लिखा, राखी जी एक सिंपल सुझाव है, आप प्रार्थना करो कि किसी गेम शो में हमारा आमना सामना ना हो, वरना आपकी ऐसी बैंड बजेगी कि आप दोबारा किसी शो में नहीं जाएंगी। आपको बिग बॉस 15 के एक वाइल्ड कार्ड का क्या हाल किया था, याद होगा। इसलिए चिल करिए।
4 of 5
राखी सावंत, रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि रितेश की धमकी सुन राखी भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देती नजर आईं। रितेश के पोस्ट पर कमेंट करते हुए राखी सावंत ने लिखा, अपना ड्रामा बंद करो। लेकिन रितेश ने राखी के इस कमेंट पर पलटवार करते हुए कहा, ड्रामा क्वीन तो आप हो मैडम। इस पर रितेश को राखी ने चेतावनी भी दी कि वह उनकी फोटो का इस्तेमाल ना करें।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत और रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर रितेश ने जवाब देते हुए कहा मैडम आप मेरा नाम यूज करना बंद करो और मैं आपकी फोटो इस्तेमाल करना बंद कर दूंगा। रितेश ने आगे लिखा, मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे किसी गेम शो में मिलो। तब आपको बताऊंगा बैंड किसकी बजती है। गौरतलब है कि राखी सावंत ने बिग बॉस 15 के दौरान ही देशभर को अपने पति से मिलवाया था। हालांकि शो से बाहर होने के बाद ही कपल ने तलाक का फैसला ले लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।