{"_id":"5b892b9742c792463e41cb41","slug":"manoj-bajpayee-and-others-4-bollywood-actors-struggle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनोज बाजपेयी संग रोल में जान फूंक देते हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स, आसान नहीं था इनका संघर्ष","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनोज बाजपेयी संग रोल में जान फूंक देते हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स, आसान नहीं था इनका संघर्ष
Fri, 31 Aug 2018 06:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
manoj bajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपेयी आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म गली गुलियां को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि इस फिल्म ने विदेशों में कमाल करने के बाद अब देश में रिलीज होने जा रही है। इस बीच बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में शुमार मनोज बाजपेयी अमर उजाला. कॉम के ऑफिस आकर फेसबुक के जरिए पाठकों से रूबरू होंगे। वे पाठकों से बात करेंगे और उनके साथ अपना अनुभव भी शेयर करेंगे। आपको बता दें कि 18 अगस्त 2018 को उनकी फिल्म 'गली गुलियां -इन दि सैडोज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर लग रहा है कि यह एक साइक्लोजिकल ड्रामा फिल्म है...फिलहाल आपको बता दें कि मनोज के साथ-साथ इन 4 कलाकारों ने भी एक्टिंग के रूप को ही बदल कर रख दिया है।
2 of 6
Kay Kay Menon
‘गुलाल’, ‘सरकार’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले के.के. मेनन एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि निगेटिव किरदार करने में महारत हासिल करने वाले एक्टर बन चुके हैं। वह आज भी फिल्मों में अपने अलग अंदाज से एक्टिंग करने के तरीके से जाने जाते हैं।
3 of 6
rajkumar rao
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे दुबले-पतले और कम हाइट के एक्टर राजकुमार राव की।राजकुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की थी और अब तक के 8 साल के फिल्मी करियर में वह 'काय पो छे', क्वीन, न्यूटन जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम कर चुके हैं। यहां तक कि उनकी एक फिल्म ऑस्कर के लिए भी चुनी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Irrfan Khan
एक्टर इरफान खान को कौन नहीं जानता। हर फिल्म में उनका अलग स्टाइल और रूप होता है। वह बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हिंदी फिल्मों जैसे ‘हासिल’, ‘द लंच बॉक्स’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘पीकू’ और ‘हिंदी मीडियम’ के अलावा वे हॉलीवुड की ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ का भी हिस्सा रहे चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Nawazuddin
आखिर में अल्टीमेट एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का स्टारडम किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उन्होंने इस मुकाम को पाने के लिए सिर से पांव तक का जोर लगा दिया है। नवाज अकेले ही अपने दम पर फिल्म को हिट करवाने की हिमाकत रखते हैं। छोटे-छोटे रोल कर स्टार के मुकाम तक पहुंचे नवाज ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘कहानी’, ‘बदलापुर’ ‘बजरंगी भाईजान’ और हाल ही में आई फिल्म 'जीनियस' में साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।