फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: अपनी आर्थिक स्थिति पर बात करते नजर आए मनोज बाजपेयी, नेटवर्थ का किया खुलासा

Tue, 23 May 2023 12:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 May 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee is asked if his net worth is Rs 170 crore Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Actor gave this answer
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है। एक्टर अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान फिल्म के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी भी कई दिलचस्प बातें साझा करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी नेटवर्थ पर टिप्पणी की।

Manoj Bajpayee is asked if his net worth is Rs 170 crore Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Actor gave this answer
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह अब भी मुख्यधारा के सिनेमा की परिधि में ही खड़े हैं, वह इसका हिस्सा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अपने फाइनेंशियल स्टेटस पर खुलकर बात कही। दरअसल, एक्टर से पूछा गया कि गूगल सर्च के दौरान पता चला कि उनकी नेटवर्थ 170 करोड़ रुपये है। क्या यह सच है? इस पर मनोज बाजपेयी ने काफी हैरानी भरी प्रतिक्रिया दी।

Manoj Bajpayee is asked if his net worth is Rs 170 crore Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Actor gave this answer
बंदा फिल्म में मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी ने कहा, 'बाप रे बाप! 'अलीगढ़' और 'गली गुलियां' करके? ऐसा बिल्कुल नहीं है, लेकिन, हां इतना जरूर है कि भगवान की दया से मेरा और मेरी पत्नी का बुढ़ापा अच्छे से गुजर जाएगा और मेरी बेटी सेट हो जाएगी।'
मनोज बाजपेयी की कालजयी अदाकारी से दमका ‘बंदा’, लेखन-निर्देशन की गजब जुगलबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee is asked if his net worth is Rs 170 crore Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Actor gave this answer
बंदा फिल्म में मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी से बिहार के एक छोटे से गांव से दिल्ली और साउथ मुंबई के पॉश एरिया तक रहने की यात्रा पर भी बात की गई। हालांकि, मुंबई के पॉश एरिया में रहने के सवाल पर एक्टर ने तुरंत कहा कि वह पॉश एरिया में नहीं रहते, बल्कि उपनगर में रहते हैं। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मैं साउथ मुंबई का नहीं हूं, ना बांद्रा का हूं। मैं अभी भी लोखंडवाला, अंधेरी में रहता हूं और मैं हमेशा कहता हूं कि मैं सिनेमा, इस फिल्म इंडस्ट्री के बीच में नहीं हूं। मैंने इसका चयन किया था कि मैं फिल्म इंडस्ट्री की बाउंड्री पर बैठा हूं। ये मेरा चुनाव रहा है।'
'बंदा' के निर्देशक अपूर्व ने समीक्षकों के साथ ठोकीं ताल, मनोज बाजपेयी की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
Manoj Bajpayee is asked if his net worth is Rs 170 crore Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Actor gave this answer
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने अपने लाइफ स्टाइल पर भी बात की। एक्टर ने बताया कि उन्होंने करीब 14 वर्षों से रात का खाना नहीं खाया। मनोज के मुताबिक वह शाम को छह बजे के बाद खाना नहीं खाते हैं। उनके दादाजी यह रूटीन फॉलो करते थे। फिटनेस के लिए आज मनोज बाजपेयी भी यही तरीका अपनाते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज जल्द ही वेब सीरीज फैमिली मैन के सीजन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे।
शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी ने सुशांत को किया याद, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed