फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: निर्देशक नहीं कॉस्ट्यूम डिजाइनर बन करण ने किया था डेब्यू, इस सुपस्टार के कपड़े डिजाइन कर बने किंग

Tue, 23 May 2023 11:58 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 23 May 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
karan johar started his career as a costume designer for shahrukh khan film dilwale dulhania le jayenge
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण जौहर आज के दौर के बेहतरीन फिल्म निर्माता और निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं जो कि सुपरहिट रही हैं। करण को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है। हालांकि करण पर नेपेटिज्म का भी आरोप लगता रहा है, खैर उनको इन सब बातों से कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनका काफी बड़ा फैन बेस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की थी। चलिए आपको बताते हैं।

karan johar started his career as a costume designer for shahrukh khan film dilwale dulhania le jayenge
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने बॉलीवुड में अपना एक बड़ा नाम बनाया है। निस्संदेह वह आज फिल्म इंटस्ट्री में सबसे ज्यादा डिमांड वाले फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि करण जौहर ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जी हां, फिल्म के सेट पर असिस्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे करण को शाहरुख को स्टाइल करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। 


इसे भी पढ़ें- Rasika Dugal: ‘मिर्जापुर’ की भूमिका को लेकर रसिका का दिलचस्प खुलासा, इस युवती ने सिखाए कामुकता के दमकते अंदाज
 
karan johar started his career as a costume designer for shahrukh khan film dilwale dulhania le jayenge
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद से करण को 'दिल तो पागल है', 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी विभिन्न फिल्मों के लिए एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में चुना गया, जिसमें शाहरुख खान उनके पसंदीदा कलाकार थे। हालांकि इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि निर्देशक अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनकी ड्रेस और स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आता है। अक्सर वह अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए कूल लुक में नजर आते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar started his career as a costume designer for shahrukh khan film dilwale dulhania le jayenge
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
karan johar started his career as a costume designer for shahrukh khan film dilwale dulhania le jayenge
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं कुछ समय पहले करण की रणबीर और श्रद्धा कपूर  स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। इसके बाद ओटीटी पर भी यह फिल्म फैंस को पसंद आ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed