फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rasika Dugal: ‘मिर्जापुर’ की भूमिका को लेकर रसिका का दिलचस्प खुलासा, इस युवती ने सिखाए कामुकता के दमकते अंदाज

Tue, 23 May 2023 11:16 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 23 May 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
Rasika Dugal interesting revelation about role of Mirzapur a girl from small town taught how to act in series
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। इस सीरीज में चाहे कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी हो, गुड्डू पंडित के किरदार में अली फजल हो या फिर बीना त्रिपाठी की भूमिका में रसिका दुग्गल, सबने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीता। तीसरे सीजन की रिलीज से ठीक पहले अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने 'मिर्जापुर' सीरीज में काम करने के अनुभव साझा किए हैं और बताया कि बीना त्रिपाठी की भूमिका निभाने की प्रेरणा उनको कहां से मिली। 'मिर्जापुर' का पहला सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर साल 2018 में रिलीज हुआ था।

Rasika Dugal interesting revelation about role of Mirzapur a girl from small town taught how to act in series
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज फिल्म 'अनवर'  में एक छोटी भूमिका के की। इसे बाद उन्हें  'नो स्मोकिंग',  'औरंगजेब', 'किस्सा', 'ट्रेन स्टेशन', 'हामिद'', और 'मंटो' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के जरिये देश विदेश में शोहरत पाने वाली रसिका दुग्गल कहती हैं, 'बीना त्रिपाठी की भूमिका निभाने से पहले मैं बहुत घबराई हुई थी। मेरे मन में यह संदेह था कि पता नहीं उस भूमिका को निभा पाऊंगी कि नहीं।'

Rasika Dugal interesting revelation about role of Mirzapur a girl from small town taught how to act in series
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'मिर्जापुर' में रसिका दुग्गल ने एक ऐसी महिला बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया है जो मन के साथ साथ तन से भी स्वतंत्र है। रसिका दुग्गल कहती है, 'पहले मैंने सोचा था कि शायद यह भूमिका किसी अधिक कामुक या स्टीरियोटाइप रूप से सेक्सी दिखने के लिए उपयुक्त थी। लेकिन 'मिर्जापुर' की शूटिंग से पहले एक पार्टी में मैं एक युवा लड़की से मिली जो मेरी प्रेरणा बन गई। वह  एक साधारण जींस और एक टी-शर्ट पहने हुए एक छोटे शहर से थी। वह एक गायिका थी। दिखने  में बहुत ही शर्मीली लेकिन जैसे ही उसने गाना शुरू किया, वह एक कामुक और दमती महिला के रूप में बदल गई जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया। वह छवि मेरे दिमाग में रही और मेरी प्रेरणा बन गई।
Bandaa: 'बंदा' के निर्देशक अपूर्व ने समीक्षकों के साथ ठोकीं ताल, मनोज बाजपेयी की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Rasika Dugal interesting revelation about role of Mirzapur a girl from small town taught how to act in series
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी काफी लोकप्रिय हुआ था। अब ‘मिर्जापुर सीजन 3' जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। इस सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर की है। सीरीज में  पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का किरदार निभाया है। इसी सीरीज की वजह से पंकज त्रिपाठी ओटीटी प्लेटफार्म के स्टार बन गए तो रसिका दुग्गल ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की। इस सीरीज में अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, कुलभूषण खरबंदा जैसे कई दमदार कलाकारों ने काम किया है।
Sara Ali Khan: 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन के दौरान शायरी बोलने पर ट्रोल हुईं सारा, विक्की की हुई ऐसी हालत

विज्ञापन
Rasika Dugal interesting revelation about role of Mirzapur a girl from small town taught how to act in series
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के अलावा रसिका दुग्गल 'मेड इन हेवन', 'दिल्ली क्राइम', 'आउट ऑफ लव', जैसे कई सीरीज में दमदार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। मिर्जापुर के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार में नामांकन अर्जित किया। अब इस सीरीज का तीसरा सीजन अगले महीने आने वाला है, हालांकि अभी इसके रिलीज की आधिकारिक  घोषणा नहीं की गई है। 'मिर्जापुर सीजन 3' के अलावा रसिका दुग्गल 'अधूरा', 'स्पाइक', 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' और 'फेयरी फोक' जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आने वाली हैं।
Mandakini: 'मंदाकिनी को पिता ने मार दी थी गोली' की अफवाह पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, किया यह बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed