देश में जब लॉकडाउन की घोषणा की गई तब काफी जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। लोग किसी भी कीमत पर इस आपातकालीन परिस्थिति में अपने घर पहुंचना चाहते थें। हालांकि सिनेमा जगत के कई ऐसा कलाकार रहें जो लॉकडाउन में मुंबई से दूर हैं। कोई देश में विभिन्न जगहों पर फंसा हुआ है तो कोई विदेश में है। इस दौरान दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए। तो वहीं मनोज बाजपेयी परिवार के साथ उत्तराखंड में परिवार संग समय व्यतीत कर रहे हैं। यही हाल सिनेमा जगत के कुछ दूसरे कलाकारों का भी है। चलिए नजर डालते ऐसे ही कलाकारो पर -
लॉकडाउन में घर से दूर फंसे ये फिल्मी सितारे, कुछ ने तो विदेश में ही डाल दिया डेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी लॉकडाउन घोषित किए जाने से पहले अभिनेता दीपक डोबरियाल के साथ उतराखंड में शूटिंग में व्यस्त थें। लॉकडाउन लागू होने से पहले वह वहां से निकल नहीं पाए। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे उनके साथ ही हैं। हाल में अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मिसज सीरियल किलर' के साक्षात्तकार के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। हालांकि वह इस दौरान उन्हें अपने अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल गया है जिसके चलते मनोज भी काफी खुश हैं।
मान्यता दत्त
लॉकडाउन के दौरान अभिनेता संजय दत्त मुंबई में हैं लेकिन उनकी पत्नी और दोनों जुड़वा बच्चे दुबई में हैं। एक साक्षात्तकार के दौरान उन्होंने अपने परिवार से दूर रहने के अनुभव को साझा करते हुए बताया था कि 'मेरे लिए वे सबकुछ हैं। तकनीक का शुक्रिया जिसकी बदोलत मैं उन्हें देख सकता हूं और बात कर सकता हूं। मैं उन्हें बहुत याद करता हूं। यह समय आपको जीवन की नाजुकता और अपने प्रियजनों के साथ बिताए पलों के मूल्य के बारे में सिखाता है। एक पिता और पति के रूप में मैं उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। हालांकि मुझे पता है कि वे ठीक हैं।'
अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स और उनके नौ महीने के बेटे अरीक के साथ महाराष्ट्र के कजरत के एक हिल स्टेशन में हैं। वह यहां यहां के जीवन के काफी पसंद कर रहे हैं। अपने क्वारंटाइन के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, 'हमने अपने बेटी की सुरक्षा के लिए यहीं रुकना बेहतर समझा। हमारा यहां पर घर है इसलिए यहां कोई मुश्किल नहीं है। वह अभी बहुत छोटा है। उसके बड़े होने पर यह उसे बताने लायक एक कहानी होगी। यहां से मुंबई बस कुछ ही घंटे दूर है। आपातकाल के समय में यह आसानी से सुलभ है।'
नरगिस फाखरी
अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों देश में नहीं बल्कि लॉस एंजेलिस में हैं। इस दौरान वह पूरी तरह से क्वारंटाइन का पालन कर रही हैं। इस समय को नरगिस एकांत में व्यतीत करने आनंदित हो रही हैं। इसे वह अपने जिंदगी का खास समय मान रही हैं। अपने अनुभव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'फिल्मों में दूर रहने की मुझे थोड़ी तकलीफ है। मुझे आगे लगातार फिल्मों में काम करना पसंद रहेगा लेकिन हमें यह समझने की जरुरत है कि जिंदगी में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए संतुलन बनाए रखना काफी जरूरी है।'