फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: 'उनका जीवन सुखी नहीं', मनोज ने बताया बैंडिट क्वीन के दौरान डकैत मान सिंह से मिलने का अनुभव

Sat, 01 Jul 2023 06:42 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Jul 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee says he got drunk shared room with dacoit Man Singh during Bandit Queen Set
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा की दुनिया में पिछले तीन दशक से भी ज्यादा का समय बिता चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर, गुलमोहर, सत्या, शूल ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जो कल्ट सिनेमा का उदाहरण हैं। इन फिल्मों में मनोज बाजपेयी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है। अब अभिनेता ने खुलासा किया कि फिल्म बैंडिट क्वीन के दौरान अभिनेता ने डकैत मान सिंह के साथ नशे में धुत होकर कमरा शेयर किया था।

Manoj Bajpayee says he got drunk shared room with dacoit Man Singh during Bandit Queen Set
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

 1994 में शेखर कपूर की आई फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में मनोज बाजपेयी ने डाकू मान सिंह की भूमिका निभाई थी। हाल ही में एक साक्षात्कार में, मनोज ने उन दिनों का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया और बताया कि वास्तविक जीवन के डाकू मान सिंह एक बार फिल्म के सेट पर आए थे और उनके साथ शराब पी थी। 

Bawaal Trailer: 'बवाल' का दुबई में होगा धमाल! फैन इवेंट में लॉन्च होगा वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर

Manoj Bajpayee says he got drunk shared room with dacoit Man Singh during Bandit Queen Set
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज ने खुलासा करते हुए कहा, 'हमने एक साथ शराब पी और हमने एक कमरा भी साझा किया था।' आगे मनोज से पूछा गया कि क्या वह वह डर गए थे, तो इसपर मनोज ने कहा, 'नहीं क्योंकि वह खुद हर समय बहुत डरे हुए रहते थे और वह हमेशा जगह और स्थान का मानचित्रण करते रहते थे और अचानक वह भीड़ में गायब हो जाते थे और उन्हें ढूंढना मुश्किल होता था।'

Bollywood Celebs: सरकारी सुरक्षा में रहते हैं ये सितारे, सरेआम मिली धमकियों के बाद दी गई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee says he got drunk shared room with dacoit Man Singh during Bandit Queen Set
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज ने आगे कहा,'वह पैकअप के बाद कहीं से आ जाते थे और कार में बैठ जाते थे। पूरे समय वह सड़क की ओर देखते रहते थे। तब मुझे एहसास हुआ कि उनके पास सुखी जीवन है, लेकिन शांतिपूर्ण जीवन नहीं है।'

AR Rahman: ए आर रहमान की ड्रेसिंग सेंस के पीछे है इस खास शख्स का हाथ, सिंगर ने दिल खोलकर जताया आभार

 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee says he got drunk shared room with dacoit Man Singh during Bandit Queen Set
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज ने आगे बताया कि उन्होंने मान सिंह से सवाल पूछा था कि  'फूलन के साथ आपके कैसे रिश्ते थे?' इस सवाल पर मान सिंह ने जवाब देते हुए कहा,  'फूलन को हमने कभी औरत की तरह नहीं देखा। हमने उसको हमेशा आगे रखा। मनोज ने कहा कि मान का किरदार निभाते समय उन्होंने यह बात अपने दिमाग में रखी थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed